पूरी दुनिया में इस समय एक कैपेंन जबरदस्त तरीके से छाया हुआ हैं. जहाँ लोग अब सामने आकर अपनी बात रख रहे हैं. वही अब मीटू कैपेंन का असर अब क्रिकेट जगत में भी दिखने लगा हैं. मीटू से संबंधित न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक हैंडबुक जारी कर दिया हैं. जिसमें सभी खिलाडियों के लिए गाइडलाइन्स तैयार किए हैं. इसमें सभी खिलाडियों को ये बताया गया हैं कि आपको महिलाओं के साथ किस तरीके से पेश आना हैं. और उनके साथ किस तरीके का वर्ताव करना हैं. न्यूजीलैंड की क्रिकेट प्लयेर एसोसिएशन ने ये कदम इसलिए उठाया हैं ताकि वो महिलाओं के साथ लगातार हो रहे दुर्व्यवहार को रोक सके.

न्यूजीलैंड हेराल्ड के अनुसार
न्यूजीलैंड हेराल्ड के अनुसार ये पहली बार किया गया हैं. जब टीम के सभी क्रिकेटरों के हैंडबुक के माध्यम से यौन दुर्व्यवहार से लेकर सभी बातों के बारे में पूरी चीज़े बताई गयी हैं. ये चीज़े दरअसल इसलिए भी बताई गयी हैं कि कार्य स्थल पर होने वाली इन सब चीज़ों से कैसे दूर रहा जाये. इस बारे मैं भी टीम को पूरी जानकारी मुहैया कराइ गयी हैं.

क्या बताया गया है इस हैंडबुक में
खिलाडियों की दी जाने वाली इस हैंडबुक में इस बात पर ज्यादा जोर दिया गया हैं. कि आप अपने जीवन में किस तरह से निर्णय लेते हैं, और किस तरह से ये निर्णय आपके जीवन पर असर डालते हैं. आपको इन सब चीज़ों से कैसे बचना हैं. कैसे अपने आपको इन सब गतिविधियों से दूर रखना हैं. इन सब से सम्बंधित सभी बातों को इस हैंडबुक के माध्यम से बताया गया हैं.

सबसे पहले अमेरिका से शुरू हुआ ये कैंपेन
आपको बता दे इस कैंपेन की शुरुआत अमेरिका से हुई थी. जिसके बाद पूरी दुनिया के लोग इससे जुड़ते चले गए इंडिया ने भी इस कैंपेन में लाखों ट्वीट किये हैं. मौजूदा समय में इस कैंपेन से कोई भी अछूता नहीं हैं. चाहे वो भारत के बॉलीवुड के लोग या कॉमेडियन या पत्रकार सब अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठ कर महिलाओं की जिंदगी का फायदा उठाने में लगे हुए हैं.
The post न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने खिलाड़ी के लिए जारी किया ‘मीटू गाइडलाइन’ appeared first on SportzWiki Hindi.