Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

खेल डेस्क। राष्ट्रीय टीम में लगातार हो रही अनदेखी के चलते वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा बोल दिया है। हालांकि वेस्टइंडीज का ये दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल सहित विश्व में फ्रैंचाइजी टी-20 क्रिकेट में हिस्सा लेता रहेगा।

भारत ए ने आॅस्ट्रेलिया ए को रौंदा 28 रनों से, ये खास रिकॉर्ड बनाया मिताली राज ने

ड्वेन ब्रावो ने अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास लेने की जानकारी देते हुए बताया कि मैंने आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा लेने का निर्णय लिया है। 14 साल पहले मैं वेस्टइंडीज की ओर से लॉड्र्स क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मरून कैप पहनकर मैदान पर उतरा।

वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विराट ने दर्ज करवाई अपने नाम उपलब्धि

उस वक्त जो जोश और जुनून मुझे महसूस हुआ था वह पूरे अन्तरराष्ट्रीय करियर में मेरे साथ रहा। इस 35 वर्षीय ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज की ओर से 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2200 रन के साथ 86 विकेट, वनडे में 2968 रनों के 199 विकेट और टी-20 में 1142 रन के साथ 52 विकेट हासिल किए हैं।

अन्तिम गेंद पर टाई हुआ भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे

उन्होंने अपना आखिरी आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दो साल पहले सितंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 के रूप में खेला था। इसके बाद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज और इसके बाद होने वाली टी-20 शृंखला के लिए भी इस खिलाड़ी के नाम पर विचार नहीं किया गया।