Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड क्रिकेटर गलियारों में छायी शोक की लहर, इस इंग्लिश क्रिकेटर की बाइक एक्सिडेंट में मौत

इंग्लैंड क्रिकेट गलियारों में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक क्रिकेटर की जान चली गई। इंग्लैंड के एक क्लब क्रिकेटर के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसमें उन्हें अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा।

इंग्लिश क्लब क्रिकेटर जैरी टेलर का बाइक एक्सिडेंट में निधन

रविवार को इंग्लैंड के क्लब क्रिकेटर जैरी टेलर एक बाइक दुर्घटना का शिकार बने जिसके बाद उनको दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। 54 साल के इंग्लिश क्लब क्रिकेटर जैरी टेलर रविवार को सुबह अपनी बाइक से जा रहे थे।

लेकिन बीच रास्ते में एक भीषण दुर्घटना में जैरी टेलर की मौत हो गई। जिसके बाद इंग्लैंड के क्रिकेट गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। जैरी टेलर के क्लब के लिए ये खबर बहुत ही आहत करने वाली साबित हुई।

54 साल के जैरी के निधन पर इंग्लिश क्रिकेट में शोक की लहर

अपनी 54 साल की उम्र में भी क्रिकेट मैदान में बहुत ही ऊर्जावान नजर आने वाले जैरी टेलर को मोटर साइकल एक्सिडेंट में जान गंवानी पड़ी। उनकी बाइक का एक्सिडेंट नोर्थ कोल्डस्ट्रीम के स्कॉटिश बोर्डर इलाके में ए6112 मार्ग पर हुई।

जैरी टेलर इंग्लिश क्रिकेट में वेस्ट टायन क्रिकेट लीग के एक आदर्शवादी खिलाड़ियों में से गिने जाते थे जिन्होंने अपने करियर में कई दशकों तक एक ही टीम का प्रतिनिधित्व किया था। जैरी क्लब क्लब क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

जैरी का इस तरह से जाना बहुत बड़ा झटका

जैरी की इस तरह से दुनिया को छोड़ने के बाद क्लब में शोक की लहर है। वेस्ट टायन क्रिकेट लीग के डिकी पुरविस ने कहा कि

जैरी एक बहुत ही सज्जन इंसान और प्यारे साथी थे। उनके बारे में ये खबर एक बड़ा झटका है और ये खबर बहुत ही बुरी है। वो एक सभ्य गेंदबाज थे। यही नहीं वो एक बढ़िया लैंथ गेंदबाज थे। मुझे याद है मैं उनके खिलाफ खेला था जब वो प्रोधो की टीम के लिए खेलते थे उस समय उन्होंने 50 रन हासिल किए और मेरी धुनाई की।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post इंग्लैंड क्रिकेटर गलियारों में छायी शोक की लहर, इस इंग्लिश क्रिकेटर की बाइक एक्सिडेंट में मौत appeared first on SportzWiki Hindi.