विश्व क्रिकेट में दो टीमों के बीच गेंद और बल्ले की जंग में कभी-कभी दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच तकरार भी देखी जाती है। मैच में खिलाड़ियों के द्वारा गुस्सा और तकरार करना अब तो आम हो चला है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने व्यवहार से हर किसी का दिल जीता है।
क्रिकेट के पांच शरीफ खिलाड़ी
तो आईए डालते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों पर नजर जो मैदान में हमेशा अपने शांत स्वभाव और खेल भावना के लिए जाने गए।
सचिन तेंदुलकर
भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे। सचिन तेंदुलकर ने अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया।

साथ ही सचिन तेंदुलकर मैदान में अपने स्वभाव के लिए भी बहुत पहचाने गए। सचिन का मैदान में इतना शांत रवैया रहता था कि वो अपने पूरे करियर में विवाद में नहीं आए।
राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ का विश्व क्रिकेट में एक बड़ा कद रहा है। राहुल द्रविड़ अपने समय में भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते थे।

राहुल द्रविड़ ने अपनी बल्लेबाजी के साथ ही अपने शांत व्यवहार से हर किसी का दिल जीता है। द्रविड़ को क्रिकेट जगत के सबसे बड़े जेंटलमैन क्रिकेटरों में से एक माना जाता है।
एडम गिलक्रिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी और अपनी जबरदस्त विकेटकीपिंग से दुनिया को अपना दीवाना बनाया है।

एडम गिलक्रिस्ट एक ऑवलराउंडर होने के साथ ही एक महान इंसान भी साबित हुए। एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के सबसे शरीफ क्रिकेटरों में से एक रहे जिनकी गिनती विश्व क्रिकेट के शांत खिलाड़ियों में की जाती है।
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज रहे एबी डीविलियर्स दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। इनकी बल्लेबाजी को हर कोई क्रिकेटर प्रेमी पसंद करता था।

बल्लेबाजी तो आला दर्जे की थी साथ ही एबी डीविलियर्स एक बहुत ही बेहतरीन इंसान रहे जिनका मैदान में स्वभाव देखते ही बनता था। एबी ने अपने व्यवहार से भी दिल जीता।
हाशिम अमला
दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाजों में से एक हाशिम अमला बल्लेबाजी के जीनियर माने जाते हैं। हाशिम अमला की बल्लेबाजी में जबरदस्त कौशलता है जो इस टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं।

एक शानदार बल्लेबाज होने के साथ ही हाशिम अमला का स्वभाव भी बेहतरीन है। हाशिम अमला मैदान में इतने शांत नजर आते है कि आज तक उनकी किसी खिलाड़ी के साथ विवाद जैसी स्थिति नहीं बनी है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ये पांच क्रिकेटर हैं विश्व के सबसे शरीफ खिलाड़ी, जिन्होंने अपने स्वभाव से जीता हर किसी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.