Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में शाहिद अफरीदी और राशिद खान में देखने को मिली जबरदस्त जंग

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के पहले सीजन को बल्ख लेजेंड्स ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में बल्ख की टीम ने काबुल को 4 विकेट से हराया। इससे पहले काबुल ने सेमीफाइनल मुकाबले में पक्तिया पैंथर्स को 90 रनों के बड़े अंतर से हराया था। उस मैच में काबुल टीम के कप्तान राशिद खान और दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज रह चुके पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

राशिद और अफरीदी की जंग

राशिद खान पक्तिया की पारी का पांचवां ओवर फेंकने आए। पहली और दूसरी गेंद पर राशिद ने लगातार दो विकेट चटका लिए। इसके बाद वह हैट्रिक पर थे और पिच पर शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी करने आए।

पहली ही गेंद को अफरीदी ने कट करने की कोशिश की लेकिन वह पूरी तरफ चूक गए और गेंद विकेटकीपर के पास चली गई। राशिद हैट्रिक नहीं ले पाए लेकिन उन्होंने मुस्कुराना शुरू कर दिया। अगली गेंद भी लेग स्पिन थी और अफरीदी उसे भी मिस कर गए। ओवर की पांचवी गेंद राशिद ने गूगली फेंकी और अफरीदी ने उसपर एक रन ले लिया।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान को मिला एक और राशिद खान

अगले ओवर में ही यही हुआ

इसके एक ओवर बाद राशिद खान फिर गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में भी दोनों के बीच यही देखने को मिला। शाहिद अफरीदी लगातार राशिद की गेंदबाजी पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते रहे लेकिन सफल नहीं हुए।

इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों के चेहरे का भाव भी देखने लायक था। राशिद लगातार गेंद फेंकने के बाद हंसते नजर आ रहे थे वहीं अफरीदी के चेहरे पर बार- बार चूकने की निराशा थी।

दूसरे गेंदबाजों के खिलाफ तेज रन बनाये

शाहिद अफरीदी भले ही राशिद खान की गेंद नहीं समझ पा रहे थे लेकिन अन्य गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने तेजी से रन बनाये। अपने 27 रनों की छोटी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके लगाये। इन रनों के लिए उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों का सामना किया। वह मुस्लिम मूसा की गेंद पर आउट हो गए।

देखें वीडियो:

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में शाहिद अफरीदी और राशिद खान में देखने को मिली जबरदस्त जंग appeared first on SportzWiki Hindi.