Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे टीनएजर, पहले नंबर पर यह दिग्गज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद टेस्ट में एक बार फिर युवा पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर बोल रह है। एक तरफ जहाँ दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एक- एक रन बनाने को जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर 19 साल से भी कम उम्र में पृथ्वी ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। अब उन्होंने वह रिकॉर्ड हासिल कर लिए है जिसमें उनसे आगे सिर्फ कपिल देव ही हैं।

पहले मैच में शतक और दूसरे में अर्धशतक

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की डेब्यू पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में 134 रनों की पारी खेली थी। उस पारी के साथ ही पृथ्वी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। अब दूसरे मैच में भी उन्होंने अर्धशतक ठोक दिया है।

पृथ्वी ने हैदराबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 24 गेंदों पर 4 रन बनाये। ये दिखाता है कि पृथ्वी किस श्रेणी के बल्लेबाज हैं।

तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय टीनएजर

39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ ही पृथ्वी शॉ सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय टीनएजर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय टीनएजर का नाम कपिल देव है। कपिल देव ने 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। उस मैच में भारत की पहली पारी में उन्होंने 48 गेंदों में 59 रन बनाये थे।

पृथ्वी से काफी उम्मीदें

भारतीय क्रिकेट फैंस को पृथ्वी शॉ से काफी उम्मीदें हैं। पृथ्वी 14 साल की उम्र में ही पहली बार लोगों की नजर में आए थे। मुंबई के स्कूल टूर्नामेंट में 546 रन बनाने के साथ ही लोग उनमें सचिन तेंदुलकर को देखने लगे थे। अब भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। वहां भी पृथ्वी से ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पृथ्वी शॉ सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे टीनएजर, पहले नंबर पर यह दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.