इंटरनेट डेस्क। इस समय में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। साथ ही इस सीरिज में कई नये खिलाड़ियों को जगह दी गयी हैं। लेकिन भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरिज में अपनी जगह नही बना पाये हैं। इस बात को लेकर हाल ही में उन्होंने कहा है की टीम से बाहर किए जाने के बाद या पहले चयनकर्ताओं ने उनसे कोई बात नहीं कि और उन्हें बाहर किए जाने का कारण नहीं बताया।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की उनकी जगह लिए टेस्ट करियर में डेब्यू करने वाले 18 साल के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाया है। साथ ही आपको बता दे की मुरली विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले दो मैचों की 4 पारियों में 20, 6, 0, 0 का स्कोर बनाया था। उसके बाद अगले 3 मैचों के लिए मुरली को टीम में नहीं चुना गया था। साथ ही इस प्रदर्शन की वजह से ही उनकी वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी मौका नही दिया गया है। इस बात से नाराज मुरली विजय ने कहा है की टीम मैनेजेंट की तरफ से उनसें किसी ने भी बात नही की। उन्होंने ने कहा की कम से कम खिलाड़ी को यह पता होना चाहिए की उसको किस वजह से टीम से बाहार किया गया है।
साथ ही आपको बता दे की उन्होंने कहा की मुख्य चयनकर्ता और ना ही किसी और शख्स ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से ड्रॉप किए जाने के बाद मुझसे बात की ना मुझे इस बात का कारण बताया। मुरली विजय ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। अब काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में वापसी करना चाहेगे।
Herald