स्पोर्ट्स डेस्क। काफी समय से टीम इंडिया में नंबर-4 पर बल्लेबाजी को लेकर चयनकर्ताओं और कप्तान विराट कोहली की टेंशन बढ़ी हुई है। साल 2015 के वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने चौथे नंबर पर अब तक 11 बल्लेबाज उतारे लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। वनडे में इन दो साल में किसी भी टीम ने नंबर-4 पर इतने बल्लेबाज नहीं उतारे जितने भारत ने उतारे। इन तीन सालो में युवराज सिंह सर्वाधिक 9 बार उतारा गया। लेकिन अब भारतीय टीम के एक बल्लेबाज़ ने विराट की टेंशन खत्म कर दी है। जी हाँ, अंबति रायडू ने विराट की टेंशन खत्म कर दी है।
आपको बता दें, पिछली कुछ सीरीज से मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक और केदार जाधव को नंबर-4 पर विराट कोहली ने आजमाया लेकिन कोई भी बल्लेबाज उसे भुनाने में कामयाब नहीं हो पाया। अब रायडू ने सभी की टेंशन खत्म कर दी है।
सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रायडू ने तूफानी पारी खेलते हुए 81 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली। साल 2015 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया के लिए नंबर 4 पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने युवराज सिंह, केदार जाधव, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अंबति रायडू, मनीष पांडे, विराट कोहली, मनोज तिवारी, महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे को जमकर आजमा चुकी है। यहां तक कि खुद कप्तान विराट कोहली ने भी नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी की लेकिन वो भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, ऐसे में अब रायडू ने सभी को भरोसा दिलाया है कि नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना उन्हें रास आता है।
Herald