संजय मांजरेकर ने किया ऐसा ट्वीट, जिस पर भड़के मनोज तिवारी ने ट्विटर पर ही लगाई क्लास :
सोमवार 1 अक्टूबर को विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में झारखंड और बंगाल की टीम के बीच एक मैच खेला गया था. इस मैच में समय का बहुत दुरुपयोग किया गया था और यही कारण था, कि यह मैच पूरे 100 ओवर तक नहीं चल पाया.
दरअसल, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल की टीम ने 267 रन बनाये थे. जिसके जवाब में झारखंड की टीम 49 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना चुकी थी.
बंगाल की टीम ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी के लिए 4 घंटे 18 मिनट का समय लिया, जो निर्धारित समय से काफी ज्यादा था. अंत में जब एक ओवर का खेल बचा था, तो झारखंड के बल्लेबाजों को गेंद नहीं दिख रही थी. जिसके चलते अंपायरों ने बैड लाइट के चलते विजेडी मैथड के तहत झारखंड की टीम को 2 रन से जीता हुआ करार दे दिया.
संजय मांजरेकर ने उठाये धीमी ओवर रेट पर सवाल

संजय मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “बंगाल और झारखंड के बीच विजय हजारे टूर्नामेंट का मैच पूरा नहीं हो सका, आखिर ऐसे मैच में वीजेडी मैथेड क्यों? बैड लाइट क्यों? धीमी ओवर रेट! गेंदबाजी टीम ने अपने 50 ओवरों गेंदबाजी करने में 4 घंटे 18 मिनट का समय लगाया!
Vijay Hazare match between Bengal & Jharkhand could not be completed. Had to be decided by VJD method. Why? Fading light. Why? Slow over rates! Bowling team took 4 hours 18 minutes to bowl their 50 overs!
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 3, 2018
मनोज तिवारी ने दिया करारा जवाब

बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने इसका जवाब देते हुए लिखा, “मैं आपकी बहुत तारीफ करता अगर आप यह बात दोनों टीमों के मैनेजमेंट से फ़ोन करके पूछते, तो शायद सही होता, लेकिन अगर आप यह सवाल ट्विटर पर अपने फॉलोवर से पूछेंगे, तो मुझे लगता हैं, कि यह एक गलत संदेश हैं. आपकों बहुत से लोग फॉलो करते हैं सर”
Wud hav really appreciated if u cud had asked d team management from both d teams by Callin them up over d phone if u really want 2 know d reasons rather than posting in twitter and asking d followers. In my opinion it sends d wrong message 2 d people who follows u Sir.
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) October 3, 2018
मैच में देरी का कारण भी बताया

मैच में देरी होने का कारण बताते हुए मनोज तिवारी ने अपने एक अन्य ट्वीट पर लिखा, “संक्षेप में, मैं आपकों बताना चाहता हूं कि मैच में इसलिए देर हुई, पहला कारण यह हैं, कि इस मैदान पर गेंदबाजी करना आसान नहीं था, क्योंकी यह मैच जंगल के अंदर बने ग्राउंड पर हो रहा था.
दूसरा कारण यह हैं, यहां बहुत गर्म परिस्थितियां थी. तीसरा कारण यह हैं, कि हमारे बल्लेबाजों को बल्लेबाजी के दौरान क्रैम्प आ गये थे. जिसके कारण मैच में देरी हुई.”
In short I want 2 update u on why it had happened, d first reason being d venue, where d ball was not easy 2 find once it was goin inside d jungle, d second reason being d extreme hot whether conditions, d third reason being one batsman got cramped in his whole body
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) October 3, 2018
The post संजय मांजरेकर और मनोज तिवारी के बीच सोशल मीडिया पर हुई झड़प, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाये ये आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.