वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू में शानदार शतकीय पारी खेल कर पृथ्वी शॉ सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. 18 वर्षीय पृथ्वी ने मैदान पर उतरते ही शानदार शॉट खेलना शुरु कर दिए थे. उनकी बल्लेबाजी का ये अंदाज़ देख हर कोई तारीफ कर रहा है. पर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर शॉ की बल्लेबाजी तकनीक को ज्यादा अच्छा नहीं मानते हैं. हालांकि, उनक कहना है कि शॉ का टेम्प्रामेंट शानदार है.
पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी को लेकर ये कहा गावस्कर ने

सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे पर शॉ की बल्लेबाजी को लेकर कहा ”जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की ये दिखाया कि वह इस टेस्ट स्तर का बल्लेबाज है. ये भी दिखाया कि वह हर मैच में शतक भले ही न बनाए पर आपको रन बनाकर देंगे, जोकि महत्वपूर्ण है.”
शॉ ने 134 रनों की पारी खेली थी. जबकि उन्होंने अपना शतक 99 गेंदों पर ही पूरा कर लिया था. गावस्कर ने कहा ‘‘वह शानदार लग रहा है. उसे ये एक अच्छा गिफ्ट मिला है कि वह गेंद की लाइन लेंथ को जल्दी ही पढ़ लेता है और उसी के अनुसार पॉजीशन ले लेता है. यह बिल्कुल सही है.उसके पास अच्छी तकनीक नहीं हो सकती है पर टेम्प्रामेंट है. टेम्प्रामेंट उन्हें सबसे अलग करती है.”
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट में एक पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की. गावस्कर का मानना है कि ये बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वास पैदा करेगी. उन्होंने कहा ”एक जीत, जीत होती है. जब भी आप जीतते हो तो इससे विश्वास बढ़ता है. कोहली और टीम ये जानती है कि जब वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे तो ये बड़ी जीत उन्हें आत्मविश्वास देगी.”

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 12 अक्टूबर से हैदराबाद में खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज और तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेली जानी है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पृथ्वी शॉ की सुनील गावस्कर ने की तारीफ लेकिन कहा तकनीकी में करना होगा सुधार appeared first on SportzWiki Hindi.