खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम पर आज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे वनडे शृंखला के चौथे मैच में टॉस जीत लिया है।
विराट कोहली के बारें में इस खिलाड़ी ने कर डाली भविष्यवाणी, कैरियर में जड़ेंगे 120 शतक
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम में दो परिवर्तन किए है।
इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के स्थान पर ऑलराउंडर केदार जाधव को टीम में जगह दी गई है। वहीं यजुवेन्द्र चहल के स्थान पर रवीन्द्र जडेजा को भी मौका दिया गया है। वहीं वेस्टइंडीज टीम में बदलाव किए गए हैं। केमो पॉल को टीम में शामिल किया गया है।भारतीय टीम में ये बदलाव पिछले मैच में मध्यक्रम में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण किया गया है।
इस मुकाबले में एक बार फिर से दोनों ही टीमों की ओर से रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। इसका प्रमुख कारण ये है कि ब्रेबॉर्न स्टेडियम का ग्राउंड काफी छोटा और पिच फ्लैट है।
चौथा वनडे: ब्रेबॉर्न स्टेडियम में होगी रनों की बरसात, भारत की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है ये बदलाव
वेस्टइंडीज: कीरन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), मार्लन सैमुअल्स, शिमोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलन, एश्ले नर्स, केमर रोच, केमो पॉल।
सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तुलना की इस दिग्गज बल्लेबाज से
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, महेन्द्र धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवीन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह।
टी-20 शृंखला में ऑस्ट्रेलिया को मिली पाकिस्तान से शर्मनाक हार