कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। इसपर वह जनवरी में फैसला लेने वाले हैं। इस बीच एक और खबर आई थी कि डीविलियर्स खिलाड़ी नहीं बल्कि सपोर्ट स्टाफ के रूप में टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इस खबरों को लेकर दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सपोर्ट स्टाफ में डीविलियर्स की जरूरत नहीं
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने नेटवर्क 24 में दिए इंटरव्यू में डीविलियर्स के वापसी को लेकर बात की। उन्होंने यह साफ कर दिया कि सपोर्ट स्टाफ में डीविलियर्स की कोई जरूरत नहीं है।

इसके साथ ही डू प्लेसिस ने यह जरुर कहा कि अगर डीविलियर्स खिलाड़ी के रूप में वापसी करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। आपको बता दें, डू प्लेसिस और डीविलियर्स बचपन के दोस्त हैं और उन्होंने एक ही स्कूल में पढाई की है।
खिलाड़ी के रूप में भी वापसी मुश्किल
मीडिया में भले ही एबी डीविलियर्स के खिलाड़ी के रूप में वापसी की खबरें चल रही हैं लेकिन डू प्लेसिस ने इसे सिर्फ अफवाह बताया है। उन्होंने कहा
“अगर हमें टीम में उनकी जरूरत है तो वह खिलाड़ी के रूप में है। इस बात का कोई मतलब नहीं बनता कि एबी कोच या मैनेजमेंट के रूप में टीम के साथ जुड़े। अभी मैनेजमेंट में काफी सदस्य हैं। ऐसे ही डीविलियर्स को वहां शामिल करने का कोई मतलब नहीं बनता।”
मई में लिया था संन्यास

क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इसी साल मई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनका यह फैसला काफी चौंकाने वाला था क्योंकि अभी डिविलियर्स की उम्र 34 साल ही है।
इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने के करीब भी थे। उनका फॉर्म भी शानदार चल रहा था फिर भी उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एबी डीविलियर्स की वापसी पर फाफ डू प्लेसिस का दो टूक बयान नहीं है डीविलियर्स की जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.