Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ इन दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर जडेजा बना सकते है ये रिकॉर्ड!

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में विराट कोहली की कप्तानी ने भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्विप कर सीरीज पर कब्जा किया हैं। साथ ही अब दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमें ये दोनों सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। साथ ही कई खिलाड़ी अपने नाम कई रिकॉर्ड भी बना सकते है। इसमें भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का भी अपने नाम कुछ रिकॉर्ड कर सकते है। एशिया कप से धमाकेदार वापसी करने वाले जडेजा ने सभी का दिल जीता है।

साथ ही अभी भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है। अब माना जा रहा है की दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज में रवींद्र जडेजा के पास कपिल देव का अनोखा रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार अवसर है। कपिल देव के पास भी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है लेकिन जडेजा इस रिकॉर्ड से केवल 15 विकेट दूर है अगर वह इन सीरीज में ऐसा कर पाए तो कपिल देव को पीछे छोड़े देग।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कपिल देव ने 42 मैचों में 43 विकेट लिए है। साथ ही अनिल कुंबले ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 विकेट चटकाए हैं। जबकि हरभजन सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ 33 विकेट चटकाए हैं। लेकिन अब जडेजा के पास ये रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार अवसर है साथ ही वह शानदार फॉर्म में भी नजर आ रहें है। जडेजा के नाम अभी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 विकेट दर्ज है।



Herald