ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज़ कैमरून बेनक्राफ्ट इस समय बैन की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है. ऐसे में वो घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हाल में ही कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया प्रीमियर क्लब क्रिकेट में वापसी की है. क्लब क्रिकेट से पहले बैनक्रॉफ्ट केवल एनटी स्ट्राइक लीग में खेलते नजर आए थे. वो इसे एक बार फिर से वापसी के रूप में देख रहें हैं.
मैं एक अलग तरह की जिंदगी जी रहा हूँ

हाल में ही उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अधिकारिक साइट को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि ये मेरे लिए कुछ वापस देने का मौका है. मैने यहां काफी मजेदार समय बिताया है. क्रिकेट के मैदान से दूर बैनक्रॉफ्ट अच्छा समय बिता रहे हैं.

आगे बोलते हुए उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने योगा टीचर ट्रेनिंग का कोर्स पूरा किया है. मैं इस समय क्रिकेट से अलग अपनी जिंदगी जी रहा हूँ.
ये मेरे लिए कठिन समय है

निजी जिंदगी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मैं खुद को इस शख्स से जो कि एक पेशेवर क्रिकेटर है, उससे अलग कर देखना सीख रहा हूं, मैं सोचता था कि मैं यही इंसान हूं. जितना ज्यादा मैं उसे जाने दे रहा हूं और अपने आप को समझ रहा हूं, इससे वो चिंता भी कम हो रही है जो कि बतौर पेशेवर क्रिकेटर आप अपने ऊपर डालते हैं. इन चुनौतियों से लड़ना मुश्किल था, लेकिन ये मेरे सफर का हिस्सा है.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कई मौके आए जब मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा था और बैठकर ये सोचने लगता था कि आखिर मैं यहां कैसे पहुंच गया. मैं इस समय वहां नहीं हो सकता हूं लेकिन ये दूसरे खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बेनक्राफ्ट ने बैन को लेकर सुनाया अपना दर्द, कहा कुछ इस तरह से बीता रहे हैं समय appeared first on SportzWiki Hindi.