Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम में वापसी को लेकर अभिनव मुकुंद ने दिया बड़ा बयान

विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडू की टीम क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुँच पाई है। इसके बावजूद ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी तमिलनाडू के ही हैं। बल्लेबाजी में अभिनव मुकुंद से 560 रनों के साथ पहले स्थान पर रहे वहीं गेंदबाजी में लेग स्पिनर वरुण चक्रवती ने सबसे ज्यादा 22 विकेट चटकाए।

खिलाड़ियों की चोट रही परेशानी

अभिनव मुकुंद

पूरे विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान तमिलनाडू की टीम खिलाड़ियों की चोट से जूझती रही। वह टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। यो महेश असम के खिलाफ मैच के दौरान अपना घुटना चोटिल कर बैठे।

उससे पहले टी नटराजन और विग्नेश के भी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे। नटराजन का ऊँगली चोटिल था वहीं विग्नेश दिलीप ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे।

नजदीकी मैच नहीं जीत पाए

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीम के कप्तान अभिनव मुकुंद के अनुसार नजदीकी मैच हारने की वजह से उनकी टीम अगले दौर में नहीं पहुँच पाई। उन्होंने कहा

“मुझे लगता है कि हमने कुछ करीबी मैच हारने की वजह से बाहर हुए हैं। हम झारखंड और जम्मू कश्मीर कर खिलाफ जीत हासिल कर सकते थे। हरियाणा की टीम ने जरुर हमें एकतरफा मैच में हराया। अगर हम और बेहतर खेलते और हमारे मुख्य 3 गेंदबाज चोटिल नहीं हुए होते तो चीजें अलग होती।”

भारतीय टीम में वापसी पर भी बोले

अभिनव मुकुंद

अभिनव मुकुंद ने 2011 के वेस्टइंडीज दौरे पर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना अंतिम मैच पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला था। इस 6 सालों के बीच उन्होंने सिर्फ 7 मैच खेले हैं। विजय हजारे ट्रॉफी से पहले दिलीप ट्रॉफी में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला था। भारतीय टीम में वापसी को लेकर मुकुंद ने कहा

“चयन मेरे हाथ में नहीं है। मैं सिर्फ रन बना सकता हूँ और अगर मैचों अच्छा किया तो लोग जरुर नोटिस करेंगे। मैं सिर्फ अपनी बल्लेबाजी को एन्जॉय करते रहना चाहता हूँ।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम में वापसी को लेकर अभिनव मुकुंद ने दिया बड़ा बयान appeared first on SportzWiki Hindi.