Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के पांच ऐसे खिलाड़ी जो अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही हो गये चोटिल

डेब्यू टेस्ट मैच किसी भी खिलाड़ी के लिए उसके क्रिकेट करियर का एक महत्वपूर्ण मैच होता है. अपने इस खास मैच में खिलाड़ियों की कोशिश होती है की वह अपने टेस्ट करियर की शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करें. पर हम आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने डेब्यू टेस्ट में ही हो गए चोट का शिकार.

क्रेग ओवरटन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन ने 2017 में एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी नियंत्रण और रफ़्तार दोनों से सभी को प्रभावित किया. इस बीच उन्होंने अपना पहला विकेट ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का लिया. पर बल्लेबाजी के दौरान ओवरटन पसलियों में गेंद लगने से चोटिल हो गए थे. हालांकि वह इससे जल्द ही ठीक हो गए और पूरा टेस्ट मैच खेला.

बॉयड रैनकिन

करियर की शुरुआत में आयरलैंड के लिए खेलने वाले बॉयड रैनकिन इंग्लैंड टीम की ओर से पहला टेस्ट 2014 में एसेज सीरीज में खेला था. सिडनी में खेले गए इस मैच में रैनकिन को हैम्सट्रिंग की वजह से दो बार मैदान के बाहर जाना पड़ा था.

शार्दुल ठाकुर 

हैदराबाद में खेले जा रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शार्दुल ठाकुर को डेब्यू करने का मौका मिला. पर उनका ये डेब्यू मैच अच्छा नहीं हो रहा. शार्दुल अपना दूसरा ओवर कर रहे थे तभी उन्हें हैमस्ट्रिंग की वजह से मैदान पर बाहर जाना पड़ा.

इमाम उल हक़ 

इमाम उल हक़ ने अपना डेब्यू टेस्ट मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच की पहली ही गेंद पर इमाम उल हक़ चोटिल हो गए थे. इमाम नॉन स्ट्राइक एंड पर थे अज़हर अली ने सिंगल लेने का प्रयास किया. तभी इमाम ओ ब्रायन से टकरा गए. इसके बाद उन्हें मैदान पर ही उपचार दिया गया. जिसके बाद इमाम उल हक़ ने अपनी पारी की शुरुआत की. हालाँकि वह 7 रन ही बना सके थे.

शिखर धवन 

शिखर धवन ने मोहाली टेस्ट 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रनों की पारी डेब्यू मैच में खेली थी. उनकी ये शतकीय पारी किसी भी बल्लेबाज द्वारा डेब्यू में खेली सबसे तेज पारी थी. मगर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान धवन कलाई में चोटिल हो गये थे.

The post दुनिया के पांच ऐसे खिलाड़ी जो अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही हो गये चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.