Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट के लिए डेब्यू करने वाले ये हैं चार भारतीय बल्लेबाज, जाने किस स्थान पर हैं पृथ्वी शॉ

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे राजकोट टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. पृथ्वी कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने. उनसे पहले भारतीय क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने ही पृथ्वी से कम उम्र में डेब्यू किया.

सचिन तेंदुलकर – सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. क्रिकेट की दुनिया में भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 16 वर्ष 205 दिन उम्र में भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था.  सचिन ने अपने पूरे करियर में 200 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 15921 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 51 शतक निकले.

sachin tendulkar

विजय मेहरा – दिल्ली के विजय मेहरा ने जब 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला, तब उनकी उम्र 17 साल 265 दिन की थी. हालांकि, विजय मेहरा का टेस्ट क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला और वह सिर्फ 8 मैच ही खेले, जिसमें उन्होंने 329 रन बनाए.

एजी मिल्खा सिंह – मद्रास में जन्मे एजी मिल्खा सिंह ने अपना पहला टेस्ट मैच 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, तब उनकी उम्र 18 वर्ष 13 दिन थी. एजी मिल्खा भी अपने टेस्ट करियर को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके. उन्होंने महज 4 मैच ही खेले, जिसमें 92 रन बनाए.

पृथ्वी शॉ – महारास्ट्र के पृथ्वी शॉ ने 18 वर्ष 329 दिन उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में डेब्यू किया. 4 अक्टूबर को जब पृथ्वी राजकोट मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे तो सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए.

prithvi shaw

पृथ्वी ने अपने नेतृत्व में इसी वर्ष अंडर-19 भारतीय टीम को आईसीसी विश्वकप में चैंपियन बनाया था. इसके बाद से वह लगातार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर रहे हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पृथ्वी ने 14 मैच खेले, जिसमें 56.72 की शानदार औसत से 1418 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्द्धशतक शतक निकले. उच्चतम स्कोर पृथ्वी का 188 रनों का रहा.

The post सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट के लिए डेब्यू करने वाले ये हैं चार भारतीय बल्लेबाज, जाने किस स्थान पर हैं पृथ्वी शॉ appeared first on SportzWiki Hindi.