भारत में जिस तरह का क्रिकेट का क्रेज में उसमें अभिनेता, राजनेता और दूसरे क्षेत्रों से भी भारतीय टीम की जीत पर बधाईयां देखने को मिल जाती है। इसी तरह से वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद एक राजनेता का बधाई संदेश आया।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत को दी जीत की बधाई
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद बधाई संदेश दिया।

यहां पर अखिलेश यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज पर जीत की बधाई देने के अलावा इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव की जमकर तारीफ की।
अखिलेश यादव ने की उमेश यादव के प्रदर्शन की तारीफ
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हैदराबाद टेस्ट जीत कर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर टीम इंडिया को बधाई। तेज गेंदबाज उमेश यादव की दमदार तेज गेंदबाजी ने समां बांध दिया। मैच में 10 विकेटलेने पर उमेश यादव को शुभकामनाएं।
हैदराबाद टेस्ट जीत कर वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ सिरीज़ में क्लीन स्वीप करने पर टीम इंडिया को बधाई। तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव की दमदार तेज़ गेंदबाज़ी ने समां बाँध दिया।मैच में 10 विकेट लेने पर उमेश यादव को शुभकामनाएँ !
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 14, 2018
अखिलेश यादव वैसे क्रिकेट में भारत की जीत या किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन पर बहुत कम ही प्रतिक्रिया देते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने उमेश यादव के प्रदर्शन के बाद जीत को लेकर अपना संदेश दिया।
अखिलेश यादव को उमेश यादव को बधाई देने पर यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
अखिलेश यादव के उमेश यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई संदेश देने पर लोगों ने इसे जातिवाद से टारगेट करते हुए जमकर निशाना साधा और खरी-खोटी सुनाई।
West Indies की टीम अब अमित शाह से मिलेगी और पूछेंगी यादवों से कैसे निपटना है बता दो
— Sunil Singh Thakur (@msunilsinghthkr) October 14, 2018
अखिलेश भईया,
आप जरा ये ध्यान दीजिए कि..
शिवपाल चचा ने आपके कितने विकेट गिरा दिए..
सुना है अर्पणा भौजी आउट हो चुकी है..वैसे ध्यान रखियो..
चचा हेरा-फेरी में बहुत माहिर हैं..
आप तो बखूबी जानते होंगे उनके कारस्तानी को..
https://t.co/lTEmpi5Nd6
—
संdeep
श्रीvastava
(@SandeeP__Vns) October 14, 2018
उमेश यादव पर जल्द जाँच करायेगी भाजपा सरकार कह उसने आरक्षण जी के कारण तो विकेट नही मिले, टीमचयन पर भी जांच होगी कही @yadavakhilesh @yadavtejashwi जी का हाथ तो नही है। @samajwadiparty @RJDforIndia @BrajeshYadavSP @MLArajeshSP @AbbasAliRushdi @anil100y @Manoj_Yadav_ @rajeshyadavmlc
— Shivakant Yadav (@ShivaYa36977421) October 14, 2018
केवल यादव को बधाई देते हैं अखिलेश
—
Madhurendra K Verma
(@mkvermasbi) October 14, 2018
यादव जी टोंटी उखाड़ने के लिए बधाई तो आपकी भी बनती है, अब बस ये बता दीजिए कि कितनी उखाड़ी थी
man of the match announce करना है
— VijayShaurya (@VSsingh1611) October 14, 2018
अखिलेश यादव को उमेश यादव को बधाई देने के लिए यूजर्स की अलोचनों का शिकार इसलिए होना बड़ा है क्योंकि वो अपनी राजनीति गलियारों में अक्सर ही बीजेपी पर जातिवाद का आरोप लगाते रहते हैं। और आज लोगों ने उन्हें उन्ही की वो बात याद दिलायी।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post भारत टीम को जीत की बधाई देकर फंसे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, होना पड़ा शर्मसार appeared first on SportzWiki Hindi.

संdeep
श्रीvastava
(@SandeeP__Vns)
Madhurendra K Verma
(@mkvermasbi)
man of the match announce करना है