ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न इस समय अपनी किताब की वजह से चर्चा में है. अपनी किताब ‘नो स्पिन’ में उन्होंने महान कप्तान स्टीव वॉ को सबसे स्वार्थी कप्तान बता दिया था. इसके बाद अब उन्होंने महान कप्तान रिकी पोंटिंग पर निशाना साधा है. अपनी किताब में उन्होंने कहा कि एशेज 2005 में पोंटिंग के गलत निर्णय की वजह से हार की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा था.
पोंटिग ने लिया था दुनिया का सबसे ख़राब निर्णय

वॉर्न ने अपनी किताब में लिखा है कि 2005 की एशेज सीरीज के दौरान एजबेस्टन टेस्ट में रिकी पोंटिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और जिन भी कप्तानों के अंदर मैंने क्रिकेट खेला है उनमें से ये सबसे खराब फैसला था.

उन्होंने ने अपनी किताब में लिखा है कि पोंटिंग का फैसला काफी हैरान कर देने वाला था. उन्होंने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को कम करके आंका और इसका खामियाजा उन्हें और हम सबको भुगतना पड़ा. आपने जो भी सुना और पढ़ा है उसे भूल जाइए, सच्चाई ये है.

वॉर्न ने लिखा है कि रिकी पोटिंग को जॉन बुकानन के आंकड़ों पर ज्यादा भरोसा था, जिसके मुताबिक एजबेस्टन में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिलती है. रिकी पोंटिंग ने उस वक्त पिच के मुताबिक फैसला नहीं लिया था, बल्कि इतिहास को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया था जो कि पूरी तरह गलत साबित हुआ.

वॉर्न आगे लिखते हैं कि पोंटिंग ने ग्लेन मैक्ग्रा की चोट को नजरदांज कर दिया, क्योंकि उन्हें इस बात का अहंकार था कि इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी ही नहीं कर सकती है. इसके बाद पूरी सीरीज बदल गई. इंग्लैंड ने उस सीरीज से लय पकड़ ली और पीछे मुड़कर नहीं देखा. मैं इसे सबसे खराब फैसला मानता हूं. स्टीव वॉ ने भी 2001 कोलकाता टेस्ट में भारत को फॉलोआन खिलाकर यही गलती की थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शेन वार्न ने स्टीव वॉ के बाद पोंटिंग पर साधा निशाना, कह डाली ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.