Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के लिए सबसे लकी रहा है ये बल्लेबाज, जब भी रहा नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़ा विराट ने लगाया शतक

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 157 रनों की पारी खेली। यह उनके एकदिवसीय करियर का 37 वां शतक था। वह अब सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने से 13 शतक पीछे हैं। इसके साथ ही कोहली ने अपने वनडे करियर में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

उन्होंने यह रन 205 पारियों में पूरे किये। आज हम आपको बतायेंगे की जब कोहली ने शतक लगाया तो उनके साथ नॉन स्ट्राइक पर कौन सा बल्लेबाज था।

सुरेश रैना सबसे ज्यादा 7 बार

विराट कोहली के 37 शतकों में 7 बार सुरेश रैना उनके साथ नॉन स्ट्राइक पर थे। विराट कोहली 3 या 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं वहीं रैना ने भी लगातार मध्यक्रम में बल्लेबाजी की है। इसी वजह से दोनों के बीच काफी अच्छी साझेदारियां बनी है।

2015 विश्व कप में कोहली ने जब पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था, उस समय भी रैना नॉन स्ट्राइक इस थे।

विराट कोहली

दूसरे नंबर पर इस सूची में रोहित शर्मा का नाम आता है। विराट के 5 शतकों में रोहित शर्मा उनके साथ नॉन स्ट्राइक पर थे। दोनों बल्लेबाजों में कई बड़ी साझेदारियां हुई हैं। गुवहाटी वनडे में विराट ने शतक बनाया था और उनके भी रोहित उनके साथ थे।

धोनी और रहाणे 4-4 बार

विराट ने जब शतक बनाया है तो 4-4 मौकों पर उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे थे। इनके अलावा 3 बार उनके नॉन स्ट्राइक पर गौतम गंभीर भी थे। कोहली के पहले शतक में भी गौतम गंभीर उनके साथ थे।

केदार जाधव, हार्दिक पांड्या और युसूफ पठान भी दी- दो बात कोहली के शतक के समय नॉन स्ट्राइक पर थे। यह तीनों ही खिलाड़ी अभी टीम से बाहर चल रहे हैं हैं।

8 खिलाड़ी एक- एक बार थे साथ

इस खिलाड़ियों के अलावा 8 ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक- के बार कोहली के शतक के समय नॉन स्ट्राइक पर थे। इसमें राहुल द्रविड़, रविन्द्र जडेजा, स्टुअर्ट बिन्नी, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, अम्बाती रायडू, मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक शामिल हैं। जडेजा 37वें शतक में उनके साथ नॉन स्ट्राइक पर थे।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली के लिए सबसे लकी रहा है ये बल्लेबाज, जब भी रहा नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़ा विराट ने लगाया शतक appeared first on SportzWiki Hindi.