Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के दिग्गज रंगना हेराथ इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी टेस्ट मैच

श्रीलंका के रंगना हेराथ ने अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू टेस्ट क्रिकेट में जमकर चलाया. हेराथ का नाम मुथैया मुरलीधरन की वजह से उतना अधिक नहीं हो पाया, पर उनकी फिरकी को समझ पाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा. अब वह इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं.

1999 में किया था टेस्ट में डेब्यू 

रंगना हेराथ ने अपना पहला टेस्ट मैच 1999 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. अपने इस डेब्यू टेस्ट में ही उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाकर अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. उस मैच में श्रीलंका के लिए दो ही गेंदबाजों ने विकेट लिए थे एक रंगना और दूसरे दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने. मुरलीधरन ने 5 विकेट चटकाए थे.

मुरलीधरन 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आये थे, यानि जब हेराथ टीम में आये तो मुरलीधरन अपनी पहचान पूरी दुनिया में बना चुके थे. जिस कारण हेराथ की प्रतिभा पर किसी का ज्यादा ध्यान नहीं गया.

उन्होंने अभी तक कुल 92 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2.81 की इकॉनमी और 27.96 की औसत से 430 विकेट निकाले हैं. हालांकि, हेराथ वनडे क्रिकेट में सफल नहीं हो पाए. उन्होंने अभी तक कुल 74 वनडे मैच खेले. इसमें उन्होंने 4.37 की इकॉनमी से 74 विकेट लिए.

गाले में खेलेंगे अपना आखिरी टेस्ट

श्रीलंका दौरे पर गयी इंग्लैंड टीम श्रीलंका के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. जिसके चार मैच खेले जा चुके हैं और एक मात्र खेला जाना बाकी है. इसके बाद एक टी-20 मैच होगा. जिसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

सीरीज का पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा. क्रिकबज पर दी गयी जानकारी के मुताबिक यही मैच रंगना हेराथ का आखिरी टेस्ट मैच होगा. इसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post श्रीलंका के दिग्गज रंगना हेराथ इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.