Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी: मैच के दौरान अंपायर से भिड़े मध्य प्रदेश के कप्तान नमन ओझा, रोकना पड़ा मैच

भारत की घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में आज दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मध्य प्रदेश की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है वहीं दिल्ली टीम ने अभी तक शानदार खेले दिखाते हुए ग्रुप बी में अभी पहले स्थान पर है। आज इस मैच में विवाद हो गया। मैच के दौरान मध्य प्रदेश के कप्तान और अंपायर में विवाद हो गया।

अंपायर से भिड़े नमन ओझा

दिल्ली के पालम मैदान पर खेले गए इस मैच में एक ऐसा मौका आया जब मध्य प्रदेश के कप्तान नमन ओझा मैदानी अंपायर और मैच रेफरी से भिड़ गए। मामला दिल्ली की पारी का है जब अंपायर ने पहले बल्लेबाज नितीश राणा को आउट दिया, लेकिन फिर बल्लेबाज के कहने पर उसे नॉट आउट करार दे दिया।

मध्य प्रदेश के कप्तान नमन ओझा को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने मैदानी अंपायर से बहस की। इसके बाद मैच रेफरी को भी मैदान पर आकर बात करनी पड़ी। इस विवाद की वजह से मैच 20 मिनट तक रुका रहा। हालाँकि, विवाद शांत होने के बाद मैच फिर शुरू हो गया।

नीतीश राणा का शानदार शतक

इस मैच के दिल्ली के मध्यक्रम के बल्लेबाज नितीश राणा ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 98 गेंदों में 107 रन बनाये। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाये। दिल्ली की टीम को कप्तान गौतम गंभीर और उन्मुक्त चंद ने अच्छी शुरुआत दी।

अंत में किसी बल्लेबाज ने राणा का साथ नहीं दिया लेकिन उन्होंने लगातार रन बनाकर अपनी टीम को 50 ओवर में 284 तक पहुंचा दिया।

मध्य प्रदेश की राह मुश्किल

285 रनों के जबाव में खेलनी उतरी मध्य प्रदेश की शुरुआत काफी खराब रही। 57 रनों के स्कोर पर ही 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद इसके बाद बल्लेबाजों ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन 117 रनों पर पांचवा विकेट गिर गया।

न्यूज लिखे जाने तक मध्य प्रदेश की टीम को 20 ओवर में 153 रनों की दरकार है और उनके 5 बल्लेबाज बचे हुए हैं।

The post विजय हजारे ट्रॉफी: मैच के दौरान अंपायर से भिड़े मध्य प्रदेश के कप्तान नमन ओझा, रोकना पड़ा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.