Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पूर्व गेंदबाज ने बताया, कैसे लिया जा सकता है कोहली का विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में टीम इंडिया ने एशिया कप का ख़िताब अपने नाम किया है। इस बार एशिया कप भारत ने विराट कोहली के बिना जीता है। लेकिन टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा बेहद ही ख़राब साबित हुआ। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। वो पूरी सीरीज में टीम के लिए संघर्ष करते नजर आये।

वहीं इंग्लैंड दौरे पर विराट के परफॉर्मेंस को देखकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार युनूस भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, ''विराट कोहली ऑल टाइम ग्रेट बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर की तरह है।'' वकार ने आगे कहा, ''वह एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, वह सचिन, कपिल देव और गावस्कर की टक्कर के बल्लेबाज हैं। मेरा मतलब है कि विराट कोहली इन सब लीजेंड्स के बराबर पहुंचेंगे।''

विराट के खिलाफ वे किस तरह की गेंदबाजी करना पसंद करते, इस सवाल के जवाब में वकार ने कहा कि कोहली के खिलाफ सर्वश्रेष्‍ठ योजना ऑफ स्‍टंप के बाहर गेंद करना बिलकुल सही होता है। वकार ने कहा, कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए आपको गेंदबाज के तौर पर सजग रहना होगा। आप उन्‍हें चुनौती नहीं दे सकते, आपको अपनी योजना पर लगातार काम करते रहना होगा। वकार ने आगे कहा कि यदि आप आउटस्विंग गेंदबाज़ है तो मेरे तरीके से उन्‍हें ऑफ स्‍टंप के थोड़ा बाहर गेंद रखते हुए इसे बाहर निकालने की कोशिश करें। विराट कई बार ऐसे आउट हुए है, ये उनको आउट करने का एक अच्छा तरीका है।



Herald