खेल डेस्क। रहमतुल्लाह (103 गेंद में 156 रन) की शतकीय पारी की मदद से बिहार ने आणंद में रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी घरेलू एक दिवसीय टूर्नामेंट की अब तक की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
ICC ODI Ranking: वनडे का नंबर 2 बल्लेबाज बना ये भारतीय, कुलदीप पहुंचा अब तक की बेस्ट रैंकिंग पर
बिहार ने प्लेट ग्रुप के मुकाबले में सिक्किम को केवल 46 रन पर आउट कर 292 रन की रिकॉर्ड जीत अपने नाम दर्ज की। ये विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले बड़ौदा ने पिछले सत्र में असम को 279 रन से हराकर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
INDvsWI : टेस्ट में टीम इंडिया को मिल सकती है अब ये नई ओपनिंग जोड़ी
बिहार ने रहमतुल्लाह और सलामी बल्लेबाज बाबुल कुमार की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पहले खेलते हुए 338 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सिक्किम की टीम 31 ओवर में केवल 46 रन पर ढेर हो गई। उसके केवल दो बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।
शाकिब से आगे निकला ये खिलाड़ी, बना दुनिया का सबसे टॉप ऑलराउंडर
बिहार की ओर से कप्तान केशव कुमार और अनुनय सिंह ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। जबकि रेहान खान दो विकेट हासिल किए।बिहार की प्लेट ग्रुप में ये लगातार पांचवीं जीत है। इससे उसके छह मैचों में 22 अंक हो गए हैं।
रहमतुल्लाह ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और आठ छक्के जमाए। जबकि सलामी बल्लेबाज बाबुल कुमार ने 112 गेंदों में 92 रन का योगदान दिया। रहमतुल्लाह और बाबुल कुमार ने 166 रन की साझेदारी की।