Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजीत अगरकर और कर्टनी वॉल्श ने बताया, क्यों रन नहीं बना पा रहे केएल राहुल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में 3 बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली वहीं इस मैच में भी 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाया है। इन सबके बीच केएल राहुल की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। राहुल ने पहले टेस्ट में खाता भी नहीं खोल पाए थे वहीं इस मैच में वह 25 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए।

मानसिक रूप से दबाव में हैं राहुल 

केएल राहुल

केएल राहुल लगातार अंदर आती गेंदों पर आउट हो रहे हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाजी अजीत अगरकर के अनुसार बल्लेबाजी के दौरान यही उनके दिमाग में चलता रहता है। वह बल्लेबाजी के दौरा मानसिक रूप से दबाव में दिखते हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए अगरकर ने कहा

“यह राहुल के लिए बिल्कुल अजीब बात है। वह इंग्लैंड में खराब फॉर्म में थे ,लेकिन अंतिम मैच में उन्होंने 149 रन बनाये थे। इसीलिए उनका मानसिक प्रेशर में होना अजीब लगता है। आप देख सकते हैं कि उनमें कॉन्फिडेंस की कमी है। वह आउट होने के बारे में सोचते रहते हैं। वह आज अपना पैर सीधा रखने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि वह लगातार अंदर आती हुए गेंद पर आउट हुए हैं।”

कर्टनी वॉल्श ने बताया शॉ और राहुल में अंतर

केएल राहुल

वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श ने पृथ्वी शॉ और केएल राहुल के बीच अंतर बनाया। उसके अनुसार पृथ्वी इतनी अच्छी बल्लेबाजी इस लिए कर रहे हैं क्योंकि वह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। वहीं राहुल में आत्मविश्वास की कमी साफ़ झलक रही है। वॉल्श ने कहा

“मुझे लगता है कि उनके बीच का अंतर आत्मविश्वास था। पहले टेस्ट मैच में शॉ शतक बनाकर यहाँ पहुंचे थे, तो राहुल के पीछे कोई रन नहीं था। राहुल शुरुआत में जूझ रहे थे और जब आप जूझने लगते हैं तो संभल कर खेलने की कोशिश करते हैं। मुझे खिलाड़ी के रूप में उनकी प्रतिभा पर कोई शक नहीं है। वह अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन सभी खिलाड़ी अपने करियर में इस दौर से गुजरते हैं।

The post अजीत अगरकर और कर्टनी वॉल्श ने बताया, क्यों रन नहीं बना पा रहे केएल राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.