Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई ने तीसरी बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी

खेल डेस्क। आदित्य तारे की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुम्बई ने खिताबी मुकाबले में दिल्ली को छह विकेट से शिकस्त देकर तीसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है।

आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में धवन कुलकर्णी और शिवम दुबे की कातिलाना गेंदबाजी के सामने दिल्ली की पारी 45.4 ओवर में केवल 177 रन पर ही ढेर हो गई।

डेनमार्क ओपन: जीत के साथ सायना और श्रीकांत ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जवाब में दिल्ली से मिले लक्ष्य को मुम्बई ने आदित्य तारे (71) रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 35 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस प्रकार मुंबई ने 2003-2004 और 2006-2007 के बाद तीसरी बार इस टूर्नामेंट पर अपना अधिकार जमाया। इस मैच मेें दोनों ही टीमों की ओर से स्टार खिलाड़ी अपना प्रभाव दिखाने में असफल रहे।

RCB का ये विस्फोटक बल्लेबाज अब IPL के 12वें सीजन में खेलेगा इस टीम से

पहले दिल्ली की ओर से भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपना प्रभाव दिखाने में असफल रहे। वह मैच में केवल एक रन ही बना सके। दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा हिम्मत सिंह ने 41 रन बनाए। मुम्बई की ओर से अनुभवी गेंदबाज धवल कुलकर्णी और शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट हासिल किए। जबकि देशपांडे ने दो विकेट झटके।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई टीम की ओर से पृथ्वी शॉ और अजिंक्या रहाणे अपना प्रभाव छोडऩे में असफल रहे। आदित्य तारे और एस लाड ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लाड ने 48 रन बनाए।