भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच बुधवार 24 अक्टबूर को विशाखापट्टनम में खेला जाना हैं. इस वनडे मैच से पहले क्रिकइन्फो से बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने अपनी प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया हैं. उन्होंने कुलदीप यादव को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी हैं.
अगरकर ने कुलदीप को जडेजा की जगह दी अपनी टीम में दी जगह

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने कुलदीप यादव को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी हैं. उन्होंने क्रिकइन्फो से बात करते हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं दूसरे वनडे की अपनी टीम में कुलदीप यादव को जरुर शामिल करूँगा, क्योंकि वह विकेट टेकिंग गेंदबाज हैं. उसके पास काबिलियत हैं, कि वह मध्य ओवरों में विकेट दिलाये.
मैंने रविन्द्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को टीम में खिलाना चाहूँगा, क्योंकि मुझे लगता हैं, कि 6 बल्लेबाजों के साथ भी भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत हैं. फिलहाल हमें अपनी गेंदबाजी मजबूत करने की जरुरत हैं और इसके लिए हमें जडेजा की जगह कुलदीप यादव को टीम में जगह देनी होगी.
अगर भारत दो स्पिनर और तीन त्तेज गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ उतरता हैं, तो निश्चित ही भारत को जडेजा की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल करना चाहिए.
इस प्रकार हैं दूसरे वनडे के लिए अजीत अगरकर की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अम्बाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, उमेश यादव
यहाँ देखे अजीत अगरकर का पूरा इंटरव्यू
— VINEET SINGH (@amit9761592734) October 24, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अजीत अगरकर ने इस खिलाड़ी को बाहर कर, कुलदीप यादव को शामिल करने की मांग की appeared first on SportzWiki Hindi.