Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीएसएल और आईपीएल से पहले इस लीग में खेलेंगे एबी डीविलियर्स, डेट हुई फाइनल

क्रिकेट साउथ अफ्रीका बोर्ड ने इस बात की घोषणा करदी है कि एबी डीविलियर्स मज़ांसी सुपर लीग में खेलेंगे. मज़ांसी सुपर लीग साउथ अफ्रीका की नयी टी-20 लीग है. यह 16 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच खेली जाएगी. डीविलियर्स त्श्वाने सपार्टन्स  टीम की और से खेलते हुए नज़र आयेंगे. इस लीग में खेलने के लिए एबी डीविलियर्स के अलावा और भी कई बड़े नामों की घोषणा हो सकती.

हाशिम अमला के डरबन हीट लिए, फाफ डुप्लेसिस पारी रॉक्स के लिए, कगिसो रबाडा जोजी स्टार्स के लिए, जेपी डुमनी केप टाउन ब्लिट्ज के लिए जबकि इमरान ताहिर नेलसन मंडेला बे जायंट्स के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे.

वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान इसके अलावा इंग्लैंड से जेसन रॉय,डेविड मलान और इयान मॉर्गन को शामिल किया गया है.

मज़ांसी सुपर लीग में मजांसी एक इसीजोसा शब्द है. जिसका मतलब साउथ होता है, जोकि साउथ अफ्रीका देश से संबंधित है.

साउथ अफ्रीका टीम ने अभी हाल ही में जिम्बाब्वे के साथ तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली. जिसमें वनडे में अफ्रीका ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की, जबकि टी-20 में भी इसी अंतर से सीरीज अपने नाम दर्ज की. अब साउथ अफ्रीका टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. यह दौरा 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है.

इस दौरान अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. एक मात्र टी-20 मैच दौरे के अंत में खेला जाएगा. पहला वनडे 4 नवंबर को होगा, जबकि तीसरा वनडे 11 नवंबर को खेला जाएगा. वहीं इसी बीच मजांसी सुपर लीग भी शुरू हो जाएगी. इस सुपर लीग के ख़त्म होने के बाद पाकिस्तान टीम साउथ अफ्रीका का दौरे का करेगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पीएसएल और आईपीएल से पहले इस लीग में खेलेंगे एबी डीविलियर्स, डेट हुई फाइनल appeared first on SportzWiki Hindi.