शारजाह, तीन अक्टूबर: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गेंदबाजी कोच रहे वेंकटेश प्रसाद पांच अक्टूबर से शुरू होने वाली अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में नांगरहर फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच होंगे।
इस लीग में पांच फ्रेचाइजी टीमें नांगरहर लियोपार्ड्स, काबुल जवानन, पाकतिया पैंथर्स, बाल्क लीजेंड्स और कंधार नाइट्स भाग लेंगी।
टूर्नामेंट का प्रसारण ‘डीस्पोर्ट’ पर किया जाएगा।
नांगरहर टीम की अगुवाई वेस्टइंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल करेंगे जबकि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान काबुल जवानन के कप्तान होंगे।
शाहिद अफरीदी को पाकतिया पैंथर्स की कप्तानी सौंपी गयी है। अफगान आलराउंडर मोहम्मद नबी बाल्क लीजेंड्स के कप्तान बनाये गये हैं जिसकी तरफ से क्रिस गेल भी खेलेंगे। ब्रैंडन मैकुलम कंधार नाइट्स की अगुवाई करेंगे।
The post अफगान प्रीमियर लीग में नांगरहर के कोच होंगे वेंकटेश प्रसाद appeared first on SportzWiki Hindi.