साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच पहला वन डे आज खेल गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत में साउथ अफ्रीका के हीरो रहे तेज़ गेंदबाज़ लुंगी नगीडी. उन्होंने इस मैच में तीन विकेट हासिल किये. इस दौरान मैच के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और बताया अपनी इस गेंदबाज़ी का राज.
मैं सिर्फ अपनी लाइन पर काम कर रहा था
मैच के बाद करते हुए उन्होंने कहा कि
“पिच पर ज्यादा उछाल था. हम इस तरह के उछाल के बारें में नही सोच रहे थे. मुझे ख़ुशी है कि मैं अपनी फॉर्म को लगातार बरक़रार रख पा रहा हूँ. श्रीलंका के खिलाफ अच्छा कर के मुझे काफी ज्यादा विश्वास मिला है.”

आप को बता दे कि लूंगी नगीडी का प्रदर्शन श्रीलंका में बेहद शानदार रहा था. इस दौरान उन्होंने 10 मैचों में 4 विकेट हासिल किये थे. जिसके बाद उनसे और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी.
मुझे सिर्फ स्टंप पर अटैक करना था

मैच के बाद बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मैच की शुरुआत में ही हमारा मकसद सिर्फ विकेट पर हमला करना था. इस दौरान बाकी का काम हवा कर रही थी. मुझे बस सिर्फ अपनी लय पर ही काम करना था. बाकी का विकेट खुद बा खुद कर रहा था. कगिसो ने मुझे शुरुआत में ही इस बात को पता दिया कि अगर तुम हवा का फायदा उठा सकोगे तो तुम बेहतर कर सकोंगे. मैंने कुछ वैसा ही किया और मुझे बेहतर परिणाम मिले.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“जब मैंने अपनी बॉल की थी तो हवा का दबाव काफी ज्यादा था. लेकिन मुझे किसी भी तरह उस हालात में खुद को ढालना था. मैं हमेशा ही अपना बेस्ट देना चाहता हूँ. इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना एक बड़ा चैलेन्ज है. और मुझे उम्मीद है मैं इसमें भी बेहतर करूँगा.”
The post जिम्बाब्वे के छक्के छुड़ाने के बाद लुंगी ने बताया क्या बनी थी रबाडा के साथ उनकी रणनीति appeared first on SportzWiki Hindi.