करियर डेस्क। पैरा-एशियाई खेलों का दबदबा जारी है। गुरूवार को शरद कुमार ने पुरूषों की ऊंची कूद स्पर्धा में एशियाई पैरा खेलों में दो नये रिकार्ड के साथ सोने का तमका अपने नाम किया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले 26 साल के शरद ने ऊंची कूद की टी42/63 वर्ग में 1.90 मीटर की कूद के साथ एशिया और इन खेलों का रिकॉर्ड बनाया है। टी42/63 वर्ग पैर के निचले हिस्से के विकलांगता से जुड़ा है।
शरद के अलावा, रियो पैरालिंपिक खेलों के पदक विजेता वरुण सिंह भाटी ने सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। इस स्पर्धा का कांस्य पदक रियो पैरालिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।
आगे बता दें, पुरुषों की 400 मीटर दौड़ टी13 में अवनिल कुमार ने कांस्य पदक भी जीता है। टी13 आंखों में कम रोशनी से जुड़ा वर्ग है। भाला फेंक में गुर्जर ने अपने पांचवें प्रयास में 61.33 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। गुर्जर ने इन खेलों से पहले 22 दिन फिनलैंड में अभ्यास किया था। रिंकू ने 60.92 मीटर भाला फेंका जो उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन भी है। श्रीलंका के दिनेश हेराथ ने 61.84 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता।इनके अलावा, विनय कुमार ने 54.45 सेकंड के समय में इस रेस को पूरा करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।
यह भी पढ़े :-
एशियन पैरा गेम्स: संदीप चौधरी ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड
SA vs ZIM: अकेले इमरान ताहिर ने जिम्बाब्वे को पहले टी-20 में दी मात
Herald