Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुरुष हॉकी विश्व कप के मैस्कट ‘ओली’ को किया गया लॉन्च

पुरी
पुरुष हॉकी विश्व कप की शुरुआत जल्द होने वाली है। यह वर्ल्ड कप टूर्नमेंट 28 नवंबर से 16 दिसबंर तक ओडिशा में खेला जाएगा। मंगलवार को ओडिशा सरकार के डिपार्टमेंट और स्पोर्ट्स ऐंड यूथ सर्विसेज ने हॉकी विश्व कप के शुभंकर (मैस्कट) 'ओली' को प्रसिद्ध पुरी के समुद्र तट पर लॉन्च किया। इसके साथ ही वर्ल्ड कप की ट्रोफी भी लॉन्च की गई।

इस मैस्कट को समुद्र तट पर स्कीईंग करते, लोगों का अभिवादन करते भी देखा गया। साथ ही इसने वहां मौजूद अधिकारियों से भी मुलाकात की। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी घोषणा की थी कि वे संगीतकार एआर रहमान और लेखक गुलजार के साथ मिलकर इस विश्व कप के टाइटल सॉन्ग को भी कंपोज करेंगे।
 
बता दें कि भारत आजतक सिर्फ एक बार 1975 में विश्व कप जीत पाया है। हाल ही में संपन्न हुए एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी टीम उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।