Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्‍मदिन पर शतक लगाकर गंभीर ने दिल्ली को दिया बड़ा तोहफा, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। 14 अक्टूबर को भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर 37 साल के हो गए है। इन दिनों वो भारतीय टीम से बाहर चल रहे है लेकिन विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में उनका बल्ला चल रहा है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर शतक लगाकर दिल्ली बड़ा तोहफा दिया। गंभीर के शतक और कुलवंत खेजरोलिया के हैट्रिक समेत छह विकेट से दिल्ली ने रविवार को हरियाणा को आसानी से पांच विकेट से हराकर विजय हजारे वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

पहले खेलते हुए हरियाणा की टीम ने 49.1 ओवर में 229 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की तरफ से गंभीर ने 72 गेंद में 16 चौकों की मदद से 104 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली। दिल्ली ने 39.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर सेमीफाइनल में का टिकट कटवा लिया। आपको जानकारी में बता दें, लिस्ट ए क्रिकेट में यह गंभीर का 20वां शतक है।

आगे आपको बता दें, अपनी 104 रन की पारी का 55वां रन लेते ही बर्थडे ब्‍वॉय गौतम गंभीर ने लिस्‍ट ए क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए और वह ऐसा करने वाले 9वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ज‍बकि 68वां रन लेते ही वह भारत में लिस्‍ट ए क्रिकेट में 6000 रन बनाने में सफल हुए। यह कारनामा करने वाले वो छठे भारतीय बल्‍लेबाज़ हैं।

यह भी पढ़े:-

इस पार्टी के कार्यकर्ता ने पृथ्वी शॉ को दी क्रिकेट छोड़ने की धमकी !

IndvWI: अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही पृथ्वी शॉ ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड



Herald