भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में वह गेंदबाजी के दौरान उनके पीठ में परेशानी हो गई थी। चोट इतनी ज्यादा थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा। अभी हार्दिक अपने फिटनेस पर काम कर रहे हैं। भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है और वहां पांड्या टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके साथ ही विश्व कप 2019 में भी पांड्या भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी होंगे।
विश्व कप के बारे में दिया बयान

हार्दिक पांड्या ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पांड्या ने विश्व कप के बारे में चर्चा की। वहां जब उनसे विश्व कप के बारे तो पूछा गया तो पांड्या ने कहा उनका और टीम का एक ही मकसद है और वह है विश्व कप को वापस लाना। पांड्या ने आगे कहा
“मेरा सबसे बड़ा उद्देश विश्व कप को वापस लाना है। मैं 100 प्रतिशत से भी ज्यादा देकर विश्व कप पर कब्जा जमाना चाहता हूँ। इसी वजह से मैच अभी अपने स्किल को बेहतर करने पर काम कर रहा हूँ। मानसिक और शारीरिक रूप से मैं मजबूत होना चाहता हूँ। क्योंकि 10 या 15 प्रतिशत एक्स्ट्रा काफी महत्वपूर्ण होता है। मैं अपना 100 प्रतिशत तो दूंगा ही लेकिन वह 10-15 प्रतिशत और बेहतर होगा। मैं अभी वह सब करना चाहता हूँ जो मैं अभी नहीं कर पाता।”
प्रदर्शन में उतार चढ़ाव

हार्दिक पांड्या को भारतीय क्रिकेट का नया कपिल देव माना जाता है। पांड्या ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी लेकिन उनका करियर उतार चढ़ाव भरा रहा है। उनके प्रदर्शन में निरंतरता की काफी कमी भी है। इसी वजह से उनपर काफी उँगलियाँ भी उठती रही हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने कुछ टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन निरंतर नहीं रह पाए। इसी वजह से ओवल में हुए अंतिम टेस्ट मैच में उन्हें टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया था।
The post क्रिकेट विश्व कप में प्रदर्शन को लेकर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान appeared first on SportzWiki Hindi.