भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना शतक पूरा किया। ऋषभ पंत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जडेजा ने संभल कर अपने पारी की शुरुआत की। विराट कोहली के साथ उन्होंने 64 रनों की साझेदारी बनाई। यह जडेजा का घरेलू मैदान भी है। इससे पहले उन्होंने इस मैदान पर प्रथम श्रेणी मैच में तिहरा शतक भी लगाया था।
पहला टेस्ट शतक
2012 में टेस्ट डेब्यू करने वाले रविन्द्र जडेजा के टेस्ट करियर का यह पहला शतक है। इससे पहले 90 उनका सर्वाधिक स्कोर था। शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 131 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े।
उनकी इस पारी में भारतीय टीम के नीचे के बल्लेबाजों ने पूरा साथ निभाया। उमेश यादव के साथ उन्होंने 56 रन जोड़े। इसके अलावा कुलदीप यादव ने भी उनके साथ 26 रन जोड़े।
फिर चलाई तलवार

हम सभी को पता है कि रविन्द्र जडेजा अर्द्धशतक बनाने के बाद बल्ले को तलवार की तरह निकालते है और उसे घुमाते भी हैं। आज भी अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने ऐसा ही किया। रोस्टन चेस की गेंद पर जडेजा ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। 86 गेंदों में उन्होंने यह अर्धशतक पूरा किया।
अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने रह की गति और तेज कर दी। पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ उन्होंने लगातार छक्के चौके लगाये। शतक से पहले वह जरुर थोड़ा धीमा हो गए।
काफी समय से नहीं मिल रहा था मौका
रविन्द्र जडेजा को काफी समय से बाहर बैठना पड़ा रहा था। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। उसके बाद इंग्लैंड में भी उन्हें सीरीज के पहले 4 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। अंतिम मैच में मौका मिलने पर उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में 86 रनों की पारी खेली थी।
जडेजा के शतक पूरा होने के बाद कप्तान विराट कोहली ने भारतीय पारी घोषित कर दी।
देखें जडेजा के शतक का सेलिब्रेशन
And, here comes the maiden Test
for @imjadeja, followed by the declaration by the Indian Captain.#TeamIndia 649/9d
Live – https://t.co/RfrOR7MGDV @Paytm #INDvWI pic.twitter.com/iaanoBmcp4
— BCCI (@BCCI) October 5, 2018
The post वीडियो: रविन्द्र जडेजा ने पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगा किया मैदान पर तलवारबाजी तो देखने लायक थी विराट की प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.
for