रोहित शर्मा जब फॉर्म में हों तो उनके बल्ले से निकलने वाले शॉट्स को देखने का नजारा कुछ और ही होता है. रविवार वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में रोहित ने जबरदस्त नाबाद शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट लगाया कि नॉन स्ट्राइक पर खड़े कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन देखने वाला था.
रोहित के सिक्स पर कोहली का रिएक्शन
भारत की बल्लेबाजी के दौरान पारी का 9वां ओवर तेज गेंदबाज केमार रोच लेकर आए. रोच की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने फ्लिक करते हुए स्क्वौर लेग की ओर शानदार सिक्स जड़ दिया. इस दौरान नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद कप्तान विराट कोहली हैरान रह गये और उनका रिएक्शन देखने लायक था.
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) October 21, 2018
रोहित(152) और कोहली(140) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से भारत ने 8 विकेट से मैच में जीत दर्ज करली थी. इससे पहले वेस्टइंडीज ने हेटम्यर की 106 रनों की शतकीय पारी की मदद से 322 का स्कोर खड़ा बनाया था.
यह भी पढ़ें – क्या 2023 विश्व कप से पहले ही संन्यास ले लेंगे कोहली
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट 10 रन पर ही शिखर धवन के रूप में गिर गया था. मगर इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच 246 रनों की बड़ी साझेदारी हुई.
कोहली जब 140 रन बनाकर आउट हुए तब टीम का स्कोर 256 रन था. उन्होंने 107 गेंदों की इस पारी में 21 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके बाद अंबाती रायडू(22) और रोहित शर्मा(152) ने टीम को जीत दिलाई. रोहित ने 117 गेंदों की अपनी पारी में 15 चौके और 8 छक्के लगाए. उन्होंने 43वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर भारत जीत सुनिश्चित की थी.
यह भी पढ़ें – ठगी के केस में फंसे कपिल देव

गुवाहाटी में खेला गया ये पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच था. अब अगला मैच 24 अक्टूबर को राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेली जानी है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : रोहित शर्मा ने फ्लिक कर लगाया छक्का दिल जीतने वाला था भारतीय कप्तान विराट का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.