Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये कहकर भारतीय टीम चयन के मापदंड पर हरभजन ने उठाए सवाल

खेल डेस्क। दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली चयन समिति के राष्ट्रीय टीम चयन के मापदंड को लेकर सवाल उठाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट हासिल करने वाले हरभजन सिंह ने यहां तक कह दिया कि राष्ट्रीय टीम चयन के मापदंड उनके समझ से परे हैं। उन्होंने ये बात अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ टीम का हिस्सा रहे करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर करने के बाद कही है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर को लगातार छह मैचों में अंतिम 11 में मौका दिए बिना कैरेबियाई टेस्ट शृंखला के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है।

हरभजन ने एक साक्षात्कार में ये बात कही है। इस दौरान भारत के स्टार ऑफ स्पिनर ने कहा कि तीन महा तक टीम इंडिया की बेंच पर बैठा खिलाड़ी इतना बुरा कैसे हो सकता है कि वह भारतीय टीम में बने रहने के लायक भी नहीं है।

टेस्ट क्रिकेट में चार सौ से अधिक विकेट हासिल करने वाले हरभजन सिंह ने तो इस मामले में यहां तक कह दिया कि टीम इंडिया के चयन के लिए एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली चयन समिति जिस तरह का मापदंड अपना रही है उससे मुझे उनकी सोच पर तरस आता है।

गौरतलब है टर्बनेटर के नाम से पहचाने जाने वाले हरभजन सिंह ने भारतीय टीम की ओर से अन्तिम मैच मार्च, 2016 में यूएई के खिलाफ टी-20 के फॉर्मेट में खेला था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया की ओर से मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।