इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1—0 से आगेे चल रही है। टीम इंडिया ने पहले मैच में कैरेबियाई टीम को एक पारी और 272 रनों के विशाल अंतर से हराया। टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज व तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा अगर रिकॉर्ड बनाने में सफल होते है तो वो भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और भारतरत्न सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में सफल होगे।
हिटमैन रोहित शर्मा अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 150 रनों से ज्यादा पारी खेलते है तो वो सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा 150+ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते है। तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 5 बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। रोहित के भी वनडे में 5 बार 150 से ज्यादा रन बनाए है। अगर वो कैरेबियाई के खिलाफ 150 रनों से ज्यादा की पारी खेलेंगे तो वो सचिन को इस मामलें पछाड़ देंगे।
सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 463 मैचों में 195 छक्के लगाएं है। वहीं, भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने 188 मैचों में 186 छक्के लगाए और यदि रोहित पांच वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 छक्के जड़ देते है तो वो इस मामलें भी सचिन को पीछे छोड़ देंगे।