Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल की ऐसी टीमें, जिनका कोई भी बल्लेबाज आज तक नहीं जड़ पाया एक भी शतक

आईपीएल का इतिहास एक दशक पुराना हो चला है। आईपीएल का ऐसा कोई सत्र नहीं रहा जो कि शतक रहित रहा हो। इस साल, यानी 2018 सत्र में कुल पांच शतक लगे। ख़ास बात यह रही कि पांच में से तीन शतक चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों द्वारा लगाये गए। यही कारण रहा कि चेन्नई ख़िताब जीतने में सफ़ल रही।

इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी टीमों के बारे में, जिनके खिलाड़ी आज तक आईपीएल में शतक नहीं जड़ पाए और शायद ना ही जड़ पाएंगे। आइये जानते हैं इसकी वजह।

गुजरात लायंस

यह टीम, आईपीएल में केवल दो ही सीजन गुज़ार सकी, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पर से बैन हटने के बाद इन दोनों टीमों को आईपीएल से एक बार फिर जोड़ दिया गया।

गुजरात ने अपने पहले ही सीजन में लीग टेबल में टॉप किया था। गुजरात के लिए टॉप स्कोर सुरेश रैना के नाम है, जो कि उन्होंने 2017 में कोलकाता के खिलाफ़ लीग मुक़ाबले में बनाया।

कोच्चि टस्कर्स केरल

कोच्चि, आईपीएल का एक ही सीजन खेल पाई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम को रूल्स का उल्लंघन करते पकड़ा गया था। कोच्चि के लिए सबसे ज्यादा स्कोर, ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम है। जो उन्होंने 2011 में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ़ बनाये थे।

कोच्चि अपने पहले और आख़िरी सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। सत्र के अंत में यह टीम अंक तालिका में आठवे स्थान पर रही। यह सत्र आईपीएल के इतिहास का एकमात्र ऐसा सत्र रहा जब दस टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया।

पुणे वारियर्स इंडिया

पुणे वारियर्स इंडिया, तीन लगातार सत्रों में आईपीएल का हिस्सा रही। लेकिन एक भी बार वो लीग स्टेज से आगे ही नहीं बढ़ पाई। यानी इतिहास का सबसे बेकार प्रदर्शन पुणे के ही नाम है।

पुणे के लिए एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन, कीवी बल्लेबाज जेसी राइडर के नाम है। 86 रन की पारी, उन्होंने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ़ खेली थी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल की ऐसी टीमें, जिनका कोई भी बल्लेबाज आज तक नहीं जड़ पाया एक भी शतक appeared first on SportzWiki Hindi.