टेस्ट क्रिकेट के भारत की तरफ से दूसरा तीसरा शतक लगाने वाले करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम में शामिल नही किया गया है. ऐसे में उन्होंने टीम में न शामिल न किये जाने के बाद इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कैसे इंग्लैंड में न खेलने के बाद भी उन्होंने खुद में सुधार किया है और कैसे वो अब खुद को आगे ले जाएँगे.
इंग्लैंड में मुझे मेरे खेल पर काम करने का मौका मिला

इंग्लैंड दौरे को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“इंग्लैंड ने मुझे खेलने का मौका नही मिला. इस दौरान मैंने अपनी बल्लेबाज़ी पर काम किया. इस दौरान मैंने खुद की कमी को दूर करने की पूरी कोशिश की.इस दौरान मैंने नेट्स पर काफी ज्यादा समय बिताया. नेट्स की पिच वहां पर काफी ज्यादा उछालभरी थी. इससे भी मुझे काफी ज्यादा फायदा हुआ.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“इसके लिए मैंने इंग्लैंड में अपनी फील्डिंग पर भी काम किया. मैंने खुद में ज्यादा से ज्यादा सुधार करने की कोशिश की.”
मैंने अपनी फिटनेस पर काम किया

वही फिटनेस को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मैं बसु सर के साथ काफी समय बिता रहा हूं, जो हमारे ट्रेनर हैं और इसके साथ-साथ बल्लेबाजी कोच संजय बांगर सर के साथ भी. काफी थ्रो-डाउन सेशन और नेट सत्र हुए हैं, लेकिन खासतौर पर मैंने बसु सर के साथ सबसे ज्यादा समय बिताया है. उनके मुताबिक मैं इस टीम का सबसे फिट खिलाड़ी हूं. मुझे इस बात पर गर्व है और मैं इसमें और सुधार करते रहना चाहता हूं.”
करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घोषित हुई टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. वहीं, भारत के इंग्लैंड दौरे पर भी वो पूरी सीरीज बेंच पर बैठे रहे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था. उन्हें जून में अफगानिस्तान के खिलाफ लंबे समय के बाद टेस्ट टीम में दोबारा जगह मिली थी.
The post करुण नायर ने दिया बड़ा बयान,कहा-इंग्लैंड में मैंने कुछ इस तरह से किया अपने समय का सदुपयोग appeared first on SportzWiki Hindi.