भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर एक नन्हा मेहमान आया है. शोएब ने मंगलवार को सुबह एक ट्वीट करते हुए बताया कि सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने साथ ही बताया की माँ और बेटे दोनों ही स्वस्थ हैं. इससे पहले सोशल मीडिया पर अफवाह फैली थी कि बेबी बॉय ने जन्म लिया है तब शोएब ने ट्वीट कर इसे ख़ारिज करते हुए कहा था कि वह खुद इसकी घोषणा करेंगे.
सानिया मिर्जा पिछले काफी समय से टेनिस से दूर हैं. अपनी प्रेगनेंसी के दौरान वह अपनी तस्वीरें शेयर कर अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहीं. उन्होंने बेबी बंप के साथ एक फोटो शूट भी कराया था.
शोएब ने ट्वीट कर दी जानकारी

ये भी पढ़ें – वीडियो: सूर्यकुमार यादव ने धोनी को कॉपी करके खेलना चाहा हेलीकॉप्टर शॉट
शोएब ने मंगलवार को सुबह ट्वीट करते हुए लिखा ”घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं, यह एक बेबी बॉय है. माँ भी ठीक है. भगवान पहले की तरह ही मजबूत रखें. आप सभी की दुआ और शुभकमानाओं के लिए शुक्रिया.”
Excited to announce: Its a boy, and my girl is doing great and keeping strong as usual #Alhumdulilah. Thank you for the wishes and Duas, we are humbled
#BabyMirzaMalik
— Shoaib Malik
(@realshoaibmalik) 30 October 2018
इससे पहले जब सोशल मीडिया पर अफवाह फैली थी तो शोएब मलिक ने 14 अक्टूबर को ट्वीट करते हुए कहा था कि जब बच्चा जन्म लेगा तो हम खुद इसकी जानकारी देंगे. आप हमें दुआ देते रहें और इंटरनेट पर जो आप देखते और पढ़ते हैं उस पर विश्वास नहीं करें.
We will do a proper announcement when the kid decides to arrive, please keep us in your Duas (and don’t believe everything you see/read on the internet please!)
— Shoaib Malik
(@realshoaibmalik) 14 October 2018
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी. शोएब पाकिस्तान के एक शानदार ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं तो वहीं सानिया मिर्जा ने टेनिस से दुनिया भर में अपना नाम बनाया.
ये भी पढ़ें – सौरव गांगुली ने उठाया भारत के प्लेइंग इलेवन चयन पर सवाल
The post सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के घर आईं खुशियां, शोएब ने ख़ास अंदाज में दी जानकारी appeared first on SportzWiki Hindi.

(@realshoaibmalik)