Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ के इन खिलाड़ियों से पार पाना भारत के लिए होगी चुनौती

वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम फ़िलहाल भारतीय दौरे पर है। टेस्ट सीरीज़ तो मेहमान टीम ने बेहद ही शर्मनाक तरीके से गंवाई। अब बारी है पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज़ की। बीते दशकों में हमें वेस्ट इंडीज़ की वह टीम नहीं देखने को मिली है, जिनके सामने बड़ी-बड़ी टीमें भी उतरने से कतराती थीं। लेकिन क्रिकेट के छोटे प्रारूपों में वेस्ट इंडीज़ अभी भी बेहतर करने की स्थिति में है।

एकदिवसीय श्रंखला 21 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं वेस्ट इंडीज़ टीम में मौजूद कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो आगामी एकदिवसीय श्रंखला में भारत से टेस्ट सीरीज़ का बदला ले सकते हैं।

जेसन होल्डर

विंडीज़ टीम के कप्तान की हालिया फ़ॉर्म कुछ ख़ास नज़र नहीं आ रही है। बंगलादेशी दौरे पर उनका विफ़ल होना, टीम के एकदिवसीय श्रंखला हारने का एक मुख्य कारण रही।

लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में इस वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर ने केवल 26 वर्ष की उम्र में अपने एकदिवसीय क्रिकेट करियर में हज़ार रन के साथ-साथ 100 विकेट भी पूरे किये हैं। इसीलिए इनकी मौजूदगी को हल्के में लेना भारत की सबसे बड़ी भूल साबित हो सकती है।

मार्लोन सैम्युल्स

मार्लोन सैम्युल्स की काफ़ी समय के बाद टीम में वापसी हुई है। ख़राब फ़ॉर्म से जूझना इन्हें टीम से बाहर खींच ले गया था। हालाँकि इन्हें भारत के खिलाफ़ खेले काफ़ी समय बीत चुका है।

भारत के खिलाफ़ पिछले कुछ मैचों में इनका बल्ला खूब गरजा है। वो भारत के खिलाफ़ पिछले चार मैचों में दो शतकीय पारियां खेल चुके हैं। यहाँ वो अपने 200वें मैच को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

केमर रोच

हालाँकि भारत के खिलाफ़ खेलते हुए इनका इकॉनमी रेट 6 को पार करना आम बात है। लेकिन इन्होंने भारत के खिलाफ़ खेले सात मैचों में कुल 16 विकेट चटकाए हैं। अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि किस तरह भारत के टॉप-ऑर्डर की खटिया खड़ी कर सकता है यह आक्रामक शैली का गेंदबाज़।

शाई होप

ये मिडिल ऑर्डर विकेट कीपर बल्लेबाज, हालाँकि टेस्ट सीरीज़ में कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाया। चार पारियों में इनका उच्चतम स्कोर केवल 36 का रहा। लेकिन आपको बता दें कि ये बल्लेबाज, टीम को संकट की स्थिति से निकालने में माहिर है। एक तरह से इन्हें टीम की रीढ़ कहा जा सकता है।

अल्जारी जोसेफ

इस 22 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज का हाई-आर्म एक्शन भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। इन्होंने भारत के खिलाफ़ खेले सभी मैचों में विकेट चटकाई हैं। इसके अलावा ये बड़े-बड़े छक्के लगाने में भी माहिर हैं। इसलिए यह युवा टैलेंट, लोअर-मिडिल ऑर्डर का बल्लेबाज होने की भी भूमिका निभा सकता है।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वनडे सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ के इन खिलाड़ियों से पार पाना भारत के लिए होगी चुनौती appeared first on SportzWiki Hindi.