वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 157 रनों की पारी खेली. इस पारी से उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे कम पारियों में 10 हज़ार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने. उन्होंने ये कारनामा 205 पारियों में किया. सचिन ने ये उपलब्धि 259 पारियों में पायी थी. कोहली के बल्ले से निकला ये उनके वनडे करियर का 37वां शतक है.
हरभजन की नजरों में पहले ही महान
विराट कोहली के रिकॉर्ड पर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें एक भारतीय और साथी क्रिकेटर के तौर पर उन पर गर्व है. उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा
”विराट कोहली को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. एक भारतीय और साथी क्रिकेटर के तौर पर उनकी इस उपलब्धि पर मुझे उनपर गर्व है. सचिन, सौरव और द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ कर इन दिग्गजों के आगे जाना यह इस व्यक्ति की क्षमता को दर्शाता है.”
ये भी पढ़ें – कोहली ने बतायी वो गलती जिसकी वजह से टाई हुआ मैच

वनडे क्रिकेट में 10 हज़ार रन बनाने वाले कोहली पांचवे भारतीय बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले इस आंकड़े को सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और धोनी ने पार किया. कोहली सबसे ज्यादा औसत से इस आंकड़े तक पहुँचने वाले भी पहले भारतीय हैं. उन्होंने 59.17 की औसत से इस उपलब्धि को छुआ.
हरभजन ने कहा
”वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी युवा हैं. वह जब भी भारत के लिए बल्लेबाजी के लिए आते तो रनों की भूख दिखाई देती. वह अर्द्धशतक और छक्कों से संतुष्ट नहीं होते. वह शतक बनाते हैं. 205 पारियों में 10 हज़ार रन बनाना इस बल्लेबाज की क्षमता को दर्शाता है. सलाम है उसे और सल्यूट है इस उपलब्धि के लिए. वह हमें ये भी दिखा रहे हैं कि अगर आप मेहनत करते हो तो आपसे कुछ भी दूर नहीं है”

आगे हरभजन ने कहा
”वह एक ऐसे खिलाड़ी बनना चाहते हैं जो मध्य में पारी को फिनिश कर सके. वह भारत के लिए रनों की भूख बनाए हुए हैं. वह अपना विकेट दूर फेंकते नहीं हैं. इससे उनके समर्पण और पैशन के बारे में पता चलता है. मेरी नजरों में वह पहले से ही महान हैं.”
ये भी पढ़ें – सचिन और पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने पर बीसीसीआई ने दिया कोहली को नया नाम
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पिछले मैच में रोहित को विराट से बेहतर बताने वाले हरभजन ने अब कही विराट के लिए ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.