Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत में घरेलू टूर्नामेंट में एक साथ खेल इस पिता-पुत्र की जोड़ी ने अकेले जीताया मैच

आप सभी लोगों ने कई सारे ऐसे क्रिकेटर के नाम सुने होंगे जिसमें पिता और पुत्र दोनों लोग ही अलग -अलग टाइम पर अपने देश के लिए खेले हो. शायद कभी आप ने ऐसे पिता पुत्र नहीं देखे होंगे. जो एक साथ एक ही क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल रहे हों. और दोनों ही अपने अपने परफॉर्मन्स से सबके छक्के छुड़ा रहे हो.

बता दे ये हैं मुंबई के रहने वाले नौशाद खान और उनका बेटा सरफराज खान जोकि अभी हाल में हुई कांगा लीग में बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे ये टूनामेंट शहर का सबसे फेमस मॉनसून क्रिकेट टूनामेंट था.

नौशाद खान के 20वर्षीय बेटे सरफराज खान रायल चैलेंजर बैंग्लोर के साथ आईपीएल भी खेलते हैं. ए डिविजन में 284 रन में बेहतरीन परफॉर्म भी कर चुके हैं. लेकिन उनके 48 साल के पिता भी अपने बेटे से कुछ कम नहीं हैं. नौशाद यंग मोहम्मदन के लिए बी डिविजन में सेम लीग से खेले.


पिता संग पुत्र की एक जोड़ी वेस्टइंडीज में भी है
वेस्टइंडीज के तेज नारायण चंद्रपॉल और उनके पिता शिवनारायण चंद्रपॉल ये दोनों भी एक साथ कई बार क्रिकेट खेल चुके हैं. ये जोड़ी तब चर्चा का विषय बनी थी.

जब 2018 की फरवरी में एक मैच के दौरान तेजनारायण अपने पिता के साथ खेलते हुए रन आउट हो गए थे. पूरी हिस्ट्री में शायद एक मात्र ये एक ऐसी घटना हैं. जब किसी पिता के सामने बेटा क्रीज पर रन आउट होते देखा.

 

बच्चों की कड़ी प्रैक्टिस कराते हैं कोच पिता

ये जोड़ी कई मामले में बहुत खास हैं डीएनए के अनुसार , एक ऐसे पिता जो कोच हैं और खुद भी शानदार गेंदबाज. नौशाद को अपने बेटे के साथ प्रतिस्पर्धा करने में बड़ा मज़ा आता हैं. नौशाद कहते हैं कि,

“मैं दोनों बेटों सरफराज और मुशीर को एक साथ खुद अभ्यास कराता हूं. जब  मैं उनके साथ गेंदबाजी करता हूँ. तब ज्यादा सख्त होता हूं ताकि वो बल्लेबाजी का अभ्यास अच्छे से कर सके.”

बेटे ने बल्लेबाजी तो पिता ने गेंदबाजी में दिखाया अपना दम

जहां 8 मैचों में सरफराज ने 363 रन बनाए तो वही उनके पिता नौशाद ने 32 विकेट 10 मैचों  बेटे सरफराज का मानना हैं कि मेरे पिता के आदर्श ही मुझे बेहरीन क्रिकेटर बनने के लिए मदत कर सकते हैं. बता दे कांगा लीग में सरफ़राज़ ने पिता नौशाद के 105 रनों के रिकार्ड को और अच्छा किया और 109 रनों की शानदार पारी खेली.

The post भारत में घरेलू टूर्नामेंट में एक साथ खेल इस पिता-पुत्र की जोड़ी ने अकेले जीताया मैच appeared first on SportzWiki Hindi.