खेल डेस्क। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मंगलवार को देवधर ट्रॉफी मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेले एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
दिनेश कार्तिक को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआत दो मैचों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। अब आज विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे मैच के बाद आगामी तीन मैचों के लिए घोषित होने वाली भारतीय टीम के लिए दिनेश कार्तिक के नाम पर जरुर विचार किया जा सकता है।
SLvENG: श्रीलंका ने अंतिम वनडे में इंग्लैंड को हराया अब तक के सबसे बड़े अंतर से
दिनेश कार्तिक ने देवधर ट्रॉफी मुकाबले में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए 99 की पारी खेली थी। हालांकि इंडिया बी के खिलाफ खेले गए इस मैच में वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सके। वह शतक बनाने से केवल एक रन ही चूक गए। फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए मुकाबले में इंडिया बी ने इंडिया ए को 43 रन से शिकस्त दी।
दूसरा वनडे: आज टीम इंडिया और विराट कोहली रचने उतरेंगे इतिहास
इंडिया बी ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 261 रन बनाए। इसके जवाव में दिनेश कार्तिक की शानदार पारी के बावजूद इंडिया ए 46.4 ओवर में 218 रन ही बना सकी। इंडिया ए के कप्तान विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 114 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 99 रन बनाए।
विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम पर बोलती है धोनी की तूती
गौरतलब है कि इंग्लैंड में अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप को देखते हुए देवधर ट्रॉफी को भारतीय खिलाडिय़ों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीसीसीआई को इस विश्व कप के लिए संभावित 30 खिलाडिय़ों की सूची भेजनी है। इन 30 संभावित खिलाडिय़ों का चयन करते समय देवधर ट्रॉफी में खिलाडिय़ों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर भी गौर किया जाएगा।