Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रियंका रैना ने खोला सुरेश रैना का सीक्रेट, बचपन में थी रैना को इस चीज की लत

भारतीय क्रिकेट टीम में मिडिल ऑर्डर में धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना का खास नाम रहा है। सुरेश रैना ने लंबे समय तक मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी को संभाला लेकिन पिछले कुछ समय से सुरेश रैना टीम में नहीं हैं।

सुरेश रैना की लाइफ के सिक्रेट उनकी पत्नी प्रियंका की जुबानी

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से आने वाले सुरेश रैना के क्रिकेट काबिलियत को तो क्रिकेट फैंस जानते हैं, लेकिन उनके पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

सुरेश रैना ने साल 2015 में अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका के साथ शादी के बंधन में बंधे। जिनकी अब एक बेटी ग्रेसिया भी हैं। सुरेश रैना के पर्सनल लाइफ के सिक्रेट को लेकर प्रियंका रैना ने कई बातें साझा की।

प्रियंका ने बताया वो शादी के 20 साल पहले से जानती थी सुरेश रैना को

स्पोर्ट्स फिमेल एंकर शिबानी डांडेकर के एक प्रोग्राम मिस फील्ड के एक एपिसोड के दौरान प्रियंका रैना ने सुरेश रैना को लेकर कई बाते साझा की। जिसमें प्रियंका रैना ने बताया कि

वो उस समय भी बहुत गाने गाते थे। हां उन्हें गानों से बहुत ही प्यार है। वो निश्चित रूप से अच्छे हैं।” आपको बता दें कि प्रियंका और सुरेश रैना ने 4 अप्रैल 2015 को शादी की। लेकिन दोनों अपनी शादी के 20 साल पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इसको लेकर प्रियंका ने कहा “मैं सुरेश रैना को उनके 10 साल की उम्र से जानती हूं।”

जिस स्कूल में सुरेश रैना पढ़ते थे उस स्कूल में मेरे पिता थे शिक्षक

इसी के साथ ही प्रियंका ने आगे एक बड़ा खुलासा किया कि जिस स्कूल में सुरेश रैना पढ़ते थे वहां प्रियंका के पिता शिक्षक थे और साथ ही खेल के कोच भी थे। प्रियंका ने कहा कि

हां मेरे पिताजी उनको हर दिन देखते रहते थे क्योंकि वो(पिता) उसके(रैना) शिक्षक थे। साथ ही वो उसके खेल कोच भी थे। हम पड़ोसी थे और साथ ही मेरी मां और उसकी मां एक-दूसरे के बेहद करीबी थी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post प्रियंका रैना ने खोला सुरेश रैना का सीक्रेट, बचपन में थी रैना को इस चीज की लत appeared first on SportzWiki Hindi.