खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच में भरतीय टीम का लक्ष्य जीत हासिल कर दो मैचों की शृंखला में क्लीन स्पीप करने को होगा। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की है।
दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कई परिर्वतन देखने को मिल सकते हैं। इसके तहत मंयक अग्रवाल, हनुमा विहारी और मोहम्मद सिराज को भारत की अन्तिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।
इन खिलाडिय़ों के स्थान पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, उप कप्तान अजिंक्या रहाणे और तेज गेंदबाज उमेश यादव को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। ये तीनों ही खिलाड़ी पहले टेस्ट में अपना प्रभाव छोडऩे में असफल रहे थे।
लोकेश राहुल का लम्बे समय से टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इंग्लैंड दौर पर भी एक मैच को छोडकऱ वह अपने बल्लेे से ज्यादा प्रभावित करने में असफल रहे थे। अब दूसरे टेस्ट में उनके स्थान पर युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता है।
वहीं टीम के उपकप्तान अजिंक्या रहाणे इंग्लैंड दौरे के बाद कैरेबियाई टीम के खिलाफ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। उनके स्थान पर हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है। उमेश यादव के स्थान पर सिराज को पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, क्रेग ब्रैथवेट, रोस्टन चेस, शेन डोविच, शैनन गेब्रियल, जहांर हैमिल्टन, शिमोन हेटमीर, शाई होप, शेरमन लुईस, केमो पॉल, कियरन पॉवेल, केमर रोच, जोमेल।