Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग: हरियाणा ने चैंपियन पटना को चौंकाया

पटना
नवीन (12 अंक) और विकास कंडोला(10 अंक) के शानदार प्रदर्शन से हरियाणा स्टीलर्स ने गत चैंपियन पटना पायरेट््स को प्रो कबड्डी लीग के छठे सत्र के इंटर जोन मुकाबले में 43-32 से हरा दिया। पाटलीपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले को जीतकर हरियाणा की टीम ने जोन ए मैच में अपनी तीसरी जीत हासिल की। हरियाणा के अब 16 अंक हो गये हैं और वह तीसरे नंबर पर है। गत तीन बार के चैंपियन पटना की सात मैचों में यह चौथी हार है और वह 17 अंकों के साथ जोन बी में तीसरे स्थान पर है। हरियाणा की टीम ने इस मुकाबले में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहले हाफ में उसने एक समय तक 15-10 की बढ़त बना ली। लेकिन पटना ने आधे समय तक स्कोर 15-17 कर दिया। हरियाणा ने दूसरे हाफ में बढ़त बनाने का सिलसिला जारी रखा और 27वें मिनट तक पटना को पहली बार आॅल आउट कर दिया। 

पटना की टीम इसके बाद वापसी नहीं कर सकी और उसे 11 अंकों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा ने रेड से 21 अंक और डिफेंस से 15 अंक जुटाये। हरियाणा के डिफेंस ने ही मैच में जीत हार का अंतर पैदा किया। पटना ने रेड से 23 और डिफेंस से आठ अंक बटोरे। हरियाणा की जीत में नवीन 12 अंक और विकास 10 अंक लेकर स्टार रहे। पटना के लिये उसके स्टार रेडर प्रदीप नरवाल ने 23 रेड में 14 अंक जुटाये लेकिन वह अपनी टीम की हार को नहीं टाल सके।