Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह ने भी उठाया अब धोनी की काबिलियत पर सवाल, बोल गये ये बड़ी बात

भारतीय दिग्गज स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि भारतीय टीम को मध्यक्रम मजबूत करने की जरूरत है. वह महेंद्र सिंह धोनी की ख़राब फॉर्म को भी एक चिंता के रूप में देख रहे हैं. विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया सीरीज का दूसरा वनडे टाई रहा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए थे. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने भी इतना ही स्कोर बना लिया.

मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. जिसके बाद कप्तान विराट कोहली की नाबाद 157 रनों की पारी की मदद से 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए. एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत में लड़खड़ाई पर नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले शाई होप और हेटमेयर ने मैच टाई करा दिया.

मध्यक्रम से नहीं मिला विराट कोहली को साथ

पहले मैच में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा 4 रन ही बना सके. शिखर धवन भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक पाए और 29 रनों पर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली और अम्बाती रायडू ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढाया.

ये भी पढ़ें – सीरीज के बीच ही वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास

रायडू ने कोहली का अच्छा साथ निभाया. पर वह 73 रन बनाकर नर्श की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद ख़राब फॉर्म से गुजर रहे धोनी 20 रन बना सके और वनडे में पहली बार बल्लेबाजी के लिए उतरे पन्त भी 17 रन बनाकर आउट हो गए.

अगर विराट कोहली अंत तक नहीं रुकते तो भारत का स्कोर 300 तक पहुंचना मुश्किल हो जाता. आज तक पर बातचीत में हरभजन सिंह ने कहा कि धोनी ख़राब फॉर्म में हैं जोकि एक चिंता का विषय है.

हरभजन का कहना है कि भारतीय टीम को अपना मध्यक्रम और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है. खेली जा रही सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. अब तीसरा वनडे पुणे में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें – शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान की नियुक्ति पर उठाया सवाल

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हरभजन सिंह ने भी उठाया अब धोनी की काबिलियत पर सवाल, बोल गये ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.