Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण, पंजाब और हैदराबाद से अलग इस टीम के बने मेंटोर

संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में टी-20X लीग के पहले सीजन की शुरुआत इसी वर्ष के अंत में 19 दिसम्बर से हो रही है. इस लीग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण मेंटोर की भूमिका में नज़र आएंगे.

वहीं सहवाग और लक्ष्मण के अलावा वेंकटेश प्रसाद, रोबिन सिंह, संजय बांगर, श्रीराम कृष्णमूर्ती और एआर श्रीकांत कोच की भूमिका निभाएंगे.

कोचिंग के लिए जो कुछ और बड़े नाम हैं उनमे पाकिस्तान के शोएब अख्तर, वकार यूनुस, मिसबाह उल हक़, अब्दुल रज्जाक, इंजमाम उल हक़, आमिर सोहेल, मोईन खान, सईद अजमल और मुश्ताक अहमद के नाम शामिल हैं. वही पाकिस्तान के जावेद मियाँदाद मेंटोर के रूप में नज़र आ सकते.

श्रीलंका से जिन दिग्गजों को कोच के के लिए लिया गया उनमे चमिंडा वास का नाम शामिल है. जबकि मुथैया मुरलीधरन और तिलकरत्ने दिलशान के भी कोच के तौर पर नज़र आने की उम्मीद है.

यूएई टी-20X के सीईओ सरवार बट्ट ने सपोर्ट 360 को बताया कि ”लीग का हिस्सा बनने के लिए अनुभवी कोच हमसे करार कर रहे हैं इसको लेकर हम बेहद उत्साहित हैं. ये हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. जिस कारण बड़े नाम आकर्षित हो रहे हैं. इस विश्व स्तरीय कोचिंग की मदद से हमारे खिलाड़ियों को मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.”

इस लीग में क्रिस गेल, जेपी डुमनी, डेविड मिलर और आंद्रे रसेल जैसे बड़े नाम खेलते हुए नज़र आने वाले हैं. डेविड मिलर, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, शाहिद अफरीदी और कुमार संगाकारा को लीग के आइकॉन के रूप में चुना गया है. इस लीग का आयोजन इमरेट्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया जा रहा है. 19 दिसम्बर से शुरु होने वाली ये लीग 11 जनवरी तक खेली जाएग.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण, पंजाब और हैदराबाद से अलग इस टीम के बने मेंटोर appeared first on SportzWiki Hindi.